विज्ञापन

जयपुर में जयगढ़ क‍िले के पीछे युवकों ने जापानी मह‍िला को दबोचा, भागकर बचाई जान 

जापानी मह‍िला जयपुर घूमने आई थी. रव‍िवार सुबह जयगढ़ क‍िला जाते समय पांच युवकों ने उसे घेर ल‍िया, और छेड़खानी करने लगे.

जयपुर में जयगढ़ क‍िले के पीछे युवकों ने जापानी मह‍िला को दबोचा, भागकर बचाई जान 
जापानी महिला से छेड़छाड़ करने वाले युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए.

जयपुर में आमेर किला के पीछे स्थित जयगढ़ किले के रास्ते पर जापानी महिला के साथ 5 युवकों छेड़छाड़ की. हाथ पकड़कर दबोच ल‍िया, और जबरदस्ती करने लगे. मह‍िला चिल्‍लाते हुए क‍िसी तरह हाथ छुड़ाकर भाग न‍िकली. सूचना पर पहुंची पुल‍िस तो आरोपी युवक भाग गए थे. आरोपी युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं. पुल‍िस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. 

जापानी महिला का हाथ पकड़ा 

जापानी महिला रव‍िवार सुबह आमेर किले के पिछले हिस्से से जयगढ़ किले की ओर जा रही थी. रास्ते की प्राकृतिक सुंदरता को देखते हुए वह फोटो खींचने के लिए रुकी. इसी दौरान वहां पहले से मौजूद 5 युवक उसके पास पहुंचे, और उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे. आरोप है कि युवकों ने महिला का हाथ पकड़ा और जबरदस्ती करने की करने लगे. महिला बुरी तरह से घबरा गई और मदद के लिए चिल्लाने लगी. 

बचकर भागी, सुरक्षा गार्ड को जानकारी दी 

महिला ने हिम्मत दिखाते युवकों से खुद को छुड़ाया, और डरी-सहमी हालत में आमेर किले की ओर भागी. वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड को घटना की जानकारी दी. गार्ड पहुंचे तो युवक भाग गए थे. इसकी सूचना पुल‍िस को दी. 

आरोपियों की तलाश शुरू

आमेर थाना अधिकारी गौतम डोटासरा ने बताया कि सूचना मिलते ही आमेर थाना पुलिस और किले के कंट्रोल रूम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है. आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, और संदिग्ध युवकों की पहचान की कोशिश की जा रही है. 

(इनपुट- रोहन शर्मा)

यह भी पढ़ें: दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में हाई कोर्ट जाएंगे अरविंद केजरीवाल, अदालत में खुद करेंगे बहस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com