- दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में पेश होंगे
- केजरीवाल खुद अदालत में अपनी दलीलें रखेंगे,कोर्ट में दिया आवेदन
- केजरीवाल की याचिका CBI की उस याचिका के जवाब में दाखिल की गई है जिसमें ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई थी
Arvind Kejriwal Delhi High Court Update: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल आज कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में पेश होंगे. यही नहीं, केजरीवाल कोर्ट के अंदर खुद अपनी दलीलें रखेंगे. पार्टी के अनुसार, केजरीवाल और अन्य आरोपियों ने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को इस मामले की सुनवाई से अलग करने की मांग करते हुए एक आवेदन भी दाखिल किया है. दिल्ली हाई कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की दलीलें और आबकारी नीति से जुड़े अपडेट्स के लिए देखते रहिए एनडीटीवी हिंदी
क्यों दिल्ली हाई कोर्ट जाएंगे केजरीवाल?
AAP के सर्सेसर्वा अरविंद केजरीवाल की यह याचिका केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की ओर से दायर उस याचिका के जवाब में दाखिल की गई है, जिसमें ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें समन की कथित अवहेलना के मामले में केजरीवाल को बरी कर दिया गया था. 22 जनवरी के अपने आदेश में राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को समन वाले मामले में बरी करते हुए कहा था कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) यह साबित नहीं कर सका कि केजरीवाल ने जानबूझकर समन की अवहेलना की है. इसके बाद 30 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने इस बरी किए जाने के फैसले को चुनौती देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था.
यह भी पढ़ें- पोंडा उपचुनाव: केजरीवाल बोले- '2027 में गोवा में हमारी सरकार बना दो, बिजली फ्री कर देंगे'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं