विज्ञापन
This Article is From May 27, 2018

मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की विश्वसनीयता बढ़ी : वसुंधरा राजे

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की विश्वनीयता बढ़ी है और सरकार ने लोगों के सपनों को पूरा किया है.

मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की विश्वसनीयता बढ़ी : वसुंधरा राजे
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे. (फाइल फोटो)
जयपुर: राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की विश्वनीयता बढ़ी है और सरकार ने लोगों के सपनों को पूरा किया है. राजे ने मोदी सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए विश्वास व्यक्त किया कि राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा चुनावों में जीत हासिल करेगी.

यह भी पढ़ें : जब अमित शाह से पूछा गया- क्या 'अच्छे दिन' आये? उन्होंने दिया ये जवाब

उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों में केंद्र की मोदी सरकार ने लोगों के सपने पूरे किये है. मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की विश्वनीयता बढ़ी है. उन्होंने कहा कि देश में विदेशी निवेश बढ़ा है और वंचितों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया गया. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम को मजबूत किया गया.

VIDEO : अमित शाह बोले- मोदी सरकार में दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है


राजे ने प्रधानमंत्री मोदी को चार वर्ष पूरे करने पर बधाई देते हुए कहा कि मोदी सरकार से लोग खुश हैं और केंद्र तथा प्रदेश में भाजपा फिर से सरकार बनायेगी. राजे ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री जन आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान, मृदा स्वास्थ्य कार्ड सहित अन्य योजनाओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. ईंधन की बढ़ती कीमतों पर राजे ने कहा कि केंद्र सरकार इस मुद्दे का हल निकालने के लिये प्रयासरत है.

(इनपुट : भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vasundhara Raje, Four Years Of Modi Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com