विज्ञापन

पत्‍नी को साइक‍िल पर बैठाकर ज‍िला अस्‍पताल के इंमरजेंसी वार्ड पहुंचा बुजुर्ग पत‍ि, वीडियो वायरल 

पार्किंग के अभाव और चोरी के डर से तीमारदार वार्ड के भीतर साइक‍िल और वाहन ला रहे हैं. राजस्‍थान के डीग के जिला अस्‍पताल से एक ऐसा ही वीड‍ियो सामने आया है. 

पत्‍नी को साइक‍िल पर बैठाकर ज‍िला अस्‍पताल के इंमरजेंसी वार्ड पहुंचा बुजुर्ग पत‍ि, वीडियो वायरल 
राजस्थान में बुजुर्ग बीमार पत्नी को साइकिल पर बैठाकर डीग जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के भीतर तक ले गया. (वायरल वीडियो का जीआईएफ))

डीग जिला अस्पताल से एक हैरान कर देने वाला वीड‍ियो सामने आया है, यहां स्ट्रेचर या व्हीलचेयर की कमी नहीं है, बल्कि चोरी के डर ने व्यवस्था को बेपटरी कर दिया है. शनिवार को एक बुजुर्ग अपनी बीमार पत्नी को साइकिल पर बैठाकर सीधे अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के भीतर तक ले गया. इलाज के बाद वह उसी तरह अपनी पत्नी को साइकिल की कैरियर पर बैठाकर बाहर निकला. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. 

अस्पताल में नहीं गार्ड  

अस्पताल के भीतर दोपहिया वाहनों का पहुंचना अब आम बात हो गई है. मरीज के परिजन अपनी स्कूटी, बाइक और साइकिल को पार्किंग में खड़ा करने के बजाय वार्डों तक ले जा रहे हैं. स्थानीय निवासी सुरेश के मुताबिक, "अस्पताल परिसर में पार्किंग की कोई पुख्ता जगह नहीं है. डॉक्टर, कर्मचारी और मरीज सभी को अपनी गाड़ियां बाहर सड़क पर खड़ी करनी पड़ती हैं. गार्ड न होने पर लोग मौका पाकर वाहन अंदर घुसा देते हैं."

बुजुर्ग की जानकारी जुटाई जा रही 

इस मामले पर अस्पताल के पीएमओ डॉ. जितेंद्र फौजदार ने अपनी बेबसी जाहिर की है. उन्होंने स्वीकार किया कि लोग बाइक तक अंदर ले आते हैं. डॉ. फौजदार ने कहा, "वह बुजुर्ग अपनी पत्नी को दिखाने अक्सर आते रहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि बुजुर्ग के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. अक्सर लोग  मोटरसाइकिल चोरी जैसी घटनाओं से बचने के लिए यह कदम उठा लेते हैं." 

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में अपने सैन्य ठिकानों पर हमले से परेशान हुआ अमेरिका, बचने के लिए ट्रंप लगा रहे कुछ ऐसा जुगाड़

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com