विज्ञापन

इंस्टाग्राम के एक कमेंट ने दोस्तों को बना दिया दुश्मन, बात करने बुलाया और चला दिया चाकू

इंस्टाग्राम की एक पोस्ट को लेकर दोस्तों में ऐसा झगड़ा हुआ कि बीच बाजार चाकूबाजी हो गई और अफरातफरी मच गई.

इंस्टाग्राम के एक कमेंट ने दोस्तों को बना दिया दुश्मन, बात करने बुलाया और चला दिया चाकू
अलवर पुलिस को जानकारी मिली कि वैशाली नगर थाना इलाके में झगड़ा हो रहा है
NDTV

सोशल मीडिया वैसे तो अपनी बात बताने का और दूसरों की पोस्ट पर अपनी राय प्रकट करने का मंच है. लेकिन कई बार इसमें बात बिगड़ जाती है और जुबानी जंग शुरू हो जाती है. लेकिन, कई बार यह जंग और भी गंभीर हो जाती है. ऐसा ही कुछ राजस्थान के अलवर शहर में हुआ. वहां दो दोस्तों के बीच इंस्टाग्राम की एक पोस्ट को लेकर ऐसा झगड़ा हुआ कि बात चाकूबाजी तक पहुंच गई. इंस्टाग्राम पर किए गए एक कमेंट को लेकर शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में हिंसक झगड़े में बदल गई.

क्या है पूरा मामला?

एक युवक पर धारदार हथियार से हमले का मामला अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के खुदनपुरी रोड का है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायल युवक का नाम धीरज जाटव (19 वर्ष) है और वह दिल्ली दरवाजा का निवासी है. पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी.

वैशाली नगर थाना के प्रभारी गुरुदत्त सैनी ने बताया कि पुलिस को झगड़े की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए रोहन और हिमांशु नामक युवकों को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में सामने आया कि सभी युवक आपस में दोस्त हैं और इंस्टाग्राम पर किए गए एक कमेंट को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हुआ था.

पुलिस ने युवकों को हिरासत में ले लिया

पुलिस ने युवकों को हिरासत में ले लिया
Photo Credit: NDTV

शादी से लौटते समय हुआ झगड़ा

घायल धीरज ने पुलिस को बताया कि वह एक शादी समारोह से लौट रहा था. इसी दौरान दोस्तों ने उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाया. बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और एक युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. पुलिस ने दोनों आरोपित युवकों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है. मामले की जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-: गहरी नींद में थे यात्री, तभी ट्रेलर से टकराई बस...दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जिंदा जले यात्री, 8 की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alwar News, Rajasthan News, Instagram, Instagram Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com