विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2018

राजस्थान : अजमेर में सरकारी बस और डंपर की टक्कर, 6 की मौत और 21 घायल

मौके पर पहुंची जिला पुलिस और प्रशासन ने सभी शवों को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिये भर्ती करा दिया है. 

राजस्थान : अजमेर में सरकारी बस और डंपर की टक्कर, 6 की मौत और 21 घायल
घटनास्थल की तस्वीर
  • अजमेर में हुई दुर्घटना
  • डंपर ने मारी टक्कर
  • 6 की मौत
जयपुर: राजस्थान के अजमेर जिले के तबीजी इलाके में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया अजमेर से पाली की तरफ जा रही रोडवेज की बस को एक डंपर ने जबरदस्त टक्कर मार दी. एएनआई के मुताबिक इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत और 21 लोग घायल हो गये हैं. मौके पर पहुंची जिला पुलिस और प्रशासन ने सभी शवों को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिये भर्ती करा दिया है. 

मध्यप्रदेश : सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी सहित 5 लोगों की मौत 

बस में यात्रा कर रही भरतपुर निवासी रेखा व्यास ने बताया कि बस में करीब सभी यात्री सो रहे थे तभी अचानक सामने से एक डंपर ने बस को टक्कर मार दी और बस के एक साइड का हिस्सा डंपर की चपेट में आ गया. इस साइड बैठे सभी यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. 

हादसों का यमुना एक्सप्रेसवे, 2017 से अबतक 103 मौतें​


फिलहाल प्रशासन की ओर से सभी घायलों को मदद और मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
6 Killed And 21 Injured In Road Accident At Ajmer Rajasthan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com