विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2016

5 वर्षीय गुमशुदा बच्‍ची घर लौटी, आरोपी सौतेले भाई ने कहा, 'बस उसके साथ खेलना चाहता था'

5 वर्षीय गुमशुदा बच्‍ची घर लौटी, आरोपी सौतेले भाई ने कहा, 'बस उसके साथ खेलना चाहता था'
शायला रविवार को रायपुर में अपने घर के बाहर से गायब हो गई थी
रायपुर: पुलिस ने 5 वर्षीय बच्‍ची शायला साहू के गुम होने की गुत्‍थी सुलझा ली है. शायला रविवार को रायपुर में अपने घर के बाहर से गायब हो गई थी. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें दिख रहा है कि शायला 10 साल के एक अनजान लड़के के साथ उसकी साइकिल पर गई है.

पुलिस के अनुसार, शायला के पिता रामकुमार साहू ने दो शादियां की हैं, और 10 वर्षीय लड़का उनका बेटा है जो उनकी पहली शादी से है. इस तरह वह शायला का सौतेला भाई है.

लड़के ने दावा किया कि वह अपनी सौतेली बहन के साथ खेलना चाहता था, इसलिए उसने उसे घर से दूर चलने को कहा जहां वह अपनी मां के साथ रहता है. उसने कहा कि शायला की गैरमौजूदगी से इतना बवाल हो जाएगा, इससे वह बिल्‍कुल अनजान था.

रविवार को शायला जब अपने दोस्‍तों के साथ खेल रही थी तभी अचानक गायब हो गई. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि उसका भाई भी शायला और उसके दोस्‍तों के साथ खेलने लगता है और बाद में उसके साथ साइकिल पर चला जाता है.

पुलिस ने शायला की‍ खोज के लिए रविवार को सघन तलाशी अभियान चलाया था लेकिन नाकाम रही. अब जबकि पुलिस ने मामला सुलझा लिया है, तो वह यह जानने में लगी है कि साहू की पहली पत्‍नी ने आखिर शाम होने पर भी शायला को वापस क्‍यों नहीं भेजा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
छत्तीसगढ़ किडनैपिंग केस, शायला साहू का अपहरण, रायपुर, शायला साहू, Chattisgarh Kidnapping Case, Shaila Sahu Kidnapping, Raipur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com