अंग्रेजी के शिक्षक की मालिश करते 10वीं के छात्र
- जसपुर के तुमला हाई स्कूल का है मामला
- छात्रों से मालिश करवाने वाले शिक्षक को सस्पेंड किया गया
- शिक्षक का कहना है कि वह बीमार थे और छात्रों ने खुद ही उनकी मालिश की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जसपुर (छत्तीसगढ़):
छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूल के एक शिक्षक का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह छात्रों से मालिश करवाते दिख रहे हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद शिक्षक मुश्किल में पड़ते दिख रहे हैं.
रायपुर से करीब 350 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जसपुर के तुमला हाई स्कूल में अंग्रजी के शिक्षक अनुप मिंज वीडियो में फर्श पर लेटे हुए दिख रहे हैं और तीन छात्र उनकी गर्दन, पीठ और पैर दबा रहे हैं.
प्राप्त खबर के मुताबिक, 10वीं कक्षा के ये छात्र अपनी कॉपी जंचवाने के लिए स्टॉफ रूम गए थे, जहां उनके शिक्षक ने उन्हें मालिश करने को कहा. उस वक्त कई दूसरे शिक्षक भी स्टाफ रूम में मौजूद थे.

यह वीडियो इस महीने की शुरुआत का है, लेकिन हाल ही में यह वायरल हो गया, जिसके बाद शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया. हालांकि इसे लेकर मिंज अपनी सफाई में कहते हैं, 'मुझे उस वक्त बुखार था और शरीर दुख रहा था. मैंने छात्र को मजबूर नहीं किया, बल्कि उन्होंने अपनी मर्जी से मेरी मालिश की.'
कुछ महीने पहले इसी जिले के एक अन्य शिक्षक द्वारा छात्राओं के उत्पीड़न का मामला सामने आया था. वहीं शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

WATCH: Class 10th students give foot massage to Govt school teacher in Jashpur(Chhattisgarh) (27.8.16)https://t.co/bTzxBu3YQN
— ANI (@ANI_news) August 30, 2016
प्राप्त खबर के मुताबिक, 10वीं कक्षा के ये छात्र अपनी कॉपी जंचवाने के लिए स्टॉफ रूम गए थे, जहां उनके शिक्षक ने उन्हें मालिश करने को कहा. उस वक्त कई दूसरे शिक्षक भी स्टाफ रूम में मौजूद थे.

यह वीडियो इस महीने की शुरुआत का है, लेकिन हाल ही में यह वायरल हो गया, जिसके बाद शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया. हालांकि इसे लेकर मिंज अपनी सफाई में कहते हैं, 'मुझे उस वक्त बुखार था और शरीर दुख रहा था. मैंने छात्र को मजबूर नहीं किया, बल्कि उन्होंने अपनी मर्जी से मेरी मालिश की.'
कुछ महीने पहले इसी जिले के एक अन्य शिक्षक द्वारा छात्राओं के उत्पीड़न का मामला सामने आया था. वहीं शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
छत्तीसगढ़, सरकारी स्कूल, जसपुर, तुमला हाई स्कूल, Teacher Massage, Tumla High School, Jashpur, Chattisgarh