पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज गिल अपने खास दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से ही टूटी हुई हैं. फैन्स उनको लेकर सोशल मीडिया पर समय-समय पर अपनी चिंता जाहिर करते रहते हैं. हाल ही में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की आगामी पंजाबी फिल्म 'हौसला रख' का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था. अब उनका एक पंजाबी सॉन्ग यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है. शहनाज गिल के इस थ्रोबैक म्यूजिक वीडियो का नाम 'जवाई' है, जिसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के पंजाबी सॉन्ग 'जवाई' की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 47 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस सॉन्ग में शहनाज गिल के अलावा गुरलेज अख्तर और रणजीत सरन ने एक्ट किया है. वीडियो में शहनाज पूरी तरह से देसी अंदाज में नजर आ रही हैं. उनके इसी अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि वो जल्द ही शूटिंग पर लौटने वाली हैं. बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल दोनों की केमिस्ट्री बिग बॉस 13 में खूब जमी थी. घर से निकलने के बाद दोनों की लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी. कई म्यूजिक वीडियो में दोनों साथ दिखे थे. खबर ये भी थी कि सिद्धार्थ और शहनाज एक नए म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले थे, जिसकी शूटिंग भी शूरू हो चुकी थी.
यह वीडियो भी देखें: तापसी पन्नू यूं बनीं 'रश्मि रॉकेट', डायरेक्टर और एक्टर समेत मूवी की टीम से बातचीत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं