विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2020

Sapna Choudhary को भाई ने नींद में किया परेशान, डांसिंग क्वीन ने फ्लाइट में ही कर ली हाथापाई- Viral हुआ Video

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें डांसिंग क्वीन अपने भाई से हाथापाई करती हुई नजर आ रही हैं.

Sapna Choudhary को भाई ने नींद में किया परेशान, डांसिंग क्वीन ने फ्लाइट में ही कर ली हाथापाई- Viral हुआ Video
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने भाई के साथ फ्लाइट में की हाथापाई
  • सपना चौधरी को भाई ने नींद में किया तंग
  • डांसिंग क्वीन ने फ्लाइट में ही कर ली हाथापाई
  • सपना चौधरी का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने डांस के लिए खूब जानी जाती हैं. उन्होंने अपने डांस ने न केवल हरियाणा में बल्कि पूरे देश में जबरदस्त पहचान बना ली है. सपना चौधरी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें डांसिंग क्वीन अपने भाई से हाथापाई करती हुई नजर आ रही हैं. सपना चौधरी का यह वीडियो उनके भाई करण चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जो सबका खूब ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो में सपना चौधरी का अंदाज भी उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है. 

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के इस वीडियो में नजर आ रहा है कि नींद में उनके भाई उन्हें परेशान करने लगते हैं. इसपर एक्ट्रेस हाथापाई करनी शुरू कर देती हैं. आखिरी में परेशान होकर सपना चौधरी भाई को चिढ़ाती भी हैं. इस वीडियो में सपना चौधरी का क्यूट अंदाज देखने लायक है. ये वीडियो भले ही कुछ दिनों पहले शेयर किया गया था, लेकिन यह अभी भी लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है. सपना चौधरी के भाई की इंस्टाग्राम पोस्ट देखकर कहा जा सकता है कि दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी है. दोनों अकसर एक-दूसरे के साथ फोटो और वीडियो में नजर आते हैं.

बता दें कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी. उन्होंने करियर की शुरुआत रागनी कलाकारों के साथ टीम का हिस्सा बनकर की थ . सपना चौधरी शुरुआत में हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागनी प्रोग्रामो में रागनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थी. उसके बाद उन्होंने स्टेज डांस करना शुरू किया फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. सपना चौधरी 'बिग बॉस 11' का भी हिस्सा रह चुकी हैं. इतनी ही नहीं बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी उन्होंने अपने डांस का जलवा बिखेरा है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Video, Sapna Choudhary Viral Video, Sapna Choudhary Expressions, Sapna Choudhary Fights With Brother
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com