विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2020

Sapna Choudhary ने स्टेज पर तूफानी अंदाज में यूं किया डांस, बार-बार देखा जा रहा Video

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है...देखें Video

Sapna Choudhary ने स्टेज पर तूफानी अंदाज में यूं किया डांस, बार-बार देखा जा रहा Video
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने मचाई धूम
नई दिल्ली:

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के डांस वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं. उनका फिर से एक डांस वीडियो यूट्यूब पर जमकर धमाल मचा रहा है. वीडियो में उन्होंने धमाकेदार डांस किया है. सपना चौधरी के डांस परफॉर्मेंस को देखने भारी संख्या में भीड़ जुटी हुई थी. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) कैसे सुपरहिट हरियाणवी सॉन्ग पर डांस कर रही हैं. भोजपुरी (Bhojpuri), पंजाबी (Punjabi) और हरियाणवी (Haryanvi) फिल्मों में अपने आर्ट से नाम कमाने वाली सपना चौधरी का यह डांस वीडियो भी खूब पसंद किया जा रहा है.

जब रिया चक्रवर्ती के पिता नागालैंड सीमा पर थे तैनात, एक्ट्रेस ने Tweet कर सेना के लिए कही थी यह बात

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के इस डांस वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 98 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह क्रम जारी है. उनके इस वीडियो को जवान म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर पब्लिश किया गया है. वैसे भी सपना चौधरी का कोई भी डांस वीडियो करोड़ों की संख्या में व्यूज लेकर आते है. हाल ही में उनका लेटेस्ट सॉन्ग हरियाणवी सॉन्ग 'डोप छोरा' रिलीज हुआ था. इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था.

रिया चक्रवर्ती का पुराना Tweet हुआ Viral, ड्रग्स ट्रैफिकिंग में गिरफ्तार हुई लड़की के लिए कही थी यह बात

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी. उन्होंने करियर की शुरुआत रागनी कलाकारों के साथ टीम का हिस्सा बनकर की थी. सपना चौधरी शुरुआत में हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागनी प्रोग्रामो में रागनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थी. उसके बाद उन्होंने स्टेज डांस करना शुरू किया फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. सपना चौधरी 'बिग बॉस 11' का भी हिस्सा रह चुकी हैं. इतनी ही नहीं बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी उन्होंने अपने डांस का जलवा बिखेरा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Dance, Haryanvi Gana, Sapna Chaudhary Ka Dance, Sapna Chaudhary Song, Sapna Choudhary Ke Gane Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com