विज्ञापन

अभिनव अरोड़ा की कार में लगी आग, सभी लोग सुरक्षित

अभिनव अरोड़ा की कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि कार का टायर फटने के बाद उसमें आग लग गई.

अभिनव अरोड़ा की कार में लगी आग, सभी लोग सुरक्षित
  • फेमस इंफ्लुएंसर अभिनव अरोड़ा की कार का टायर फटने के बाद अचानक आग लग गई थी.
  • आग लगने की घटना के दौरान अभिनव अरोड़ा मंत्रोच्चार करते हुए नजर आए थे.
  • उनके परिवार के सदस्य आसपास मौजूद लोगों से आग बुझाने की मदद मांगते दिखे थे.

फेमस इंफ्लुएंसर अभिनव अरोड़ा उस समय चर्चा में आ गए, जब उनकी कार में अचानक आग लग गई. बताया जा रहा है कि पहले कार का टायर फटा और देखते ही देखते वाहन आग की लपटों में घिर गया. घटना के दौरान अभिनव अरोड़ा कार के पास खड़े होकर मंत्रोच्चार करते नजर आए, जबकि उनके परिवार के सदस्य आसपास मौजूद लोगों से आग बुझाने की गुहार लगाते दिखे. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में अभिनव अरोड़ा को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "जाहि विधि राखे राम, ताहि विधि रहिए. शायद आज प्रभु की यही इच्छा होगी. गाड़ी से नहीं, बल्कि इसी रिक्शे से जाना लिखा होगा बिहारी जी की चौखट पर. राधे-राधे!"

इससे पहले अभिनव अरोड़ा की कार पर हमला हुआ है. उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर हमले का वीडियो पोस्ट किया. यह हमला राजधानी दिल्ली में हुआ. भीड़ ने अभिनव अरोड़ा की कार को घेर लिया और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए थे. बता दें कि अभिनव अरोड़ा पिछले काफी समय से विवादों और सुरक्षा कारणों से चर्चा में रहे हैं. अक्टूबर 2024 में उनके परिवार ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिलने का दावा किया था, जिसके बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा भी मुहैया कराई गई थी. 

ये भी पढ़ें : पांडवों के बाद हस्तिनापुर का क्या हुआ और सबसे आखिरी राजा कौन था, हैरान कर देगी कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhinav Arora, Abhinav Arora Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com