विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2020

सपना चौधरी का स्टेज पर जबरदस्त धमाका, बार-बार देखा जा रहा नया डांस Video

हरियाणवी क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का यह डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

सपना चौधरी का स्टेज पर जबरदस्त धमाका, बार-बार देखा जा रहा नया डांस Video
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने मचाया धमाल
  • सपना चौधरी का स्टेज पर जबरदस्त धमाका
  • बार-बार देखा जा रहा नया डांस वीडियो
  • फैन्स इस वीडियो पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं
नई दिल्ली:

हरियाणवी क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं. उनके वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर धूम मचाते हैं. सपना चौधरी की लोकप्रियता इतनी बढ़ चुकी है कि उन्हें फिल्मों के साथ-साथ देश के कोने-कोने से स्टेज परफॉरर्मेंस के ऑफर आते हैं. सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का फिर से एक वीडियो जमकर धमाल मचा रहा है. भोजपुरी (Bhojpuri), पंजाबी (Punjabi) और हरियाणवी (Haryanvi) फिल्मों में धूम मचाने वाली सपना चौधरी के इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं.

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के डांस वीडियो इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब पर छाए रहते हैं. उनके एक-एक वीडियो को करोड़ों व्यूज मिलते हैं. हाल ही में होली के मौके पर उन्होंने बिहार में शानदार परफॉर्मेंस दी थी. उनके साथ इस मौके पर भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे भी नजर आई थीं. दोनों ने मिलकर समां बांध दिया था. समय-समय पर उनके हरियाणवी स़न्ग वीडियो भी रिलीज होते रहते हैं. बीते दिनों उनके दो गाने यूट्यूब पर रिलीज हुए थे.

बता दें कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी. उन्होंने करियर की शुरुआत रागनी कलाकारों के साथ टीम का हिस्सा बनकर की थ . सपना चौधरी शुरुआत में हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागनी प्रोग्रामो में रागनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थी. उसके बाद उन्होंने स्टेज डांस करना शुरू किया फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. सपना चौधरी 'बिग बॉस 11' का भी हिस्सा रह चुकी हैं. इतनी ही नहीं बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी उन्होंने अपने डांस का जलवा बिखेरा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Dance, Sapna Choudhary Dance Video, Sapna Choudhary New Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com