विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2017

पंजाब में न कोई फायरिंग हुई है, न किसी की जान गई: सीएम अमरिंदर सिंह

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुक्तसर, फरीदकोट और संगरूर से कर्फ्यू हटा लिया गया है, जबकि सात शहरों में कर्फ्यू अभी जारी है.

Also Read in
पंजाब में न कोई फायरिंग हुई है, न किसी की जान गई: सीएम अमरिंदर सिंह
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो)
चंडीगढ़: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप के एक मामले में सीबीआई अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद हरियाणा में जहां डेरा समर्थकों द्वारा मचाए गए उत्पात और हिंसा के एक दिन बाद पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा है कि उनके राज्य में न तो किसी की जान गई है और न ही फायरिंग की कोई घटना हुई है. अमरिंदर ने कहा कि राज्य में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. राज्य में स्थित सभी 98 डेरा सच्चा सौदा केंद्रों की पुलिस द्वारा तलाशी ली गई है.

यह भी पढ़ें: राम रहीम का बैग उठाकर साथ चल रहे थे हरियाणा सरकार के उप महाधिवक्ता, किए गए बर्खास्त

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के सात लोगों की मौत पंचकूला में हुई है. उन्होंने कहा कि शुक्रवार के बाद 52 छोटी-मोटी घटनाएं हुई हैं. अमरिंदर सिंह ने राज्य में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों की तारीफ की. मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन शहरों - मुक्तसर, फरीदकोट और संगरूर से कर्फ्यू हटा लिया गया है, जबकि सात शहरों - भठिंडा, मोगा, फिरोजपुर, अबोहर, जैतु और कोतकापुरा में यह जारी है.

VIDEO: सिरसा में हथियार के साथ गिरफ्तार हुआ डेरा समर्थक
अमरिंदर ने हरियाणा सरकार को फैसले के बाद पंचकूला में हजारों डेरा समर्थकों के इकट्ठा होने देने के लिए दोषी ठहराया. उन्होंने कहा, 'इतने सारे लोगों को जुटने देना एक गलती थी. आपको फैसले के बाद प्रतिक्रिया को लेकर तैयार रहना चाहिए थे.'
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amarinder Singh, Gurmeet Ram Rahim
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com