विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2017

यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य को हटाया गया

राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में बताया गया कि मुख्यमंत्री ने संगरूर के उपायुक्त को सरकारी मेरिटोरियस स्कूल, घबदान के प्रधानाध्यापक, सेवानिवृत्त विंग कमांडर सी दीपक डोगरा के खिलाफ आरोपों की जांच का आदेश दिया था.

Also Read in
यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य को हटाया गया
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
चंडीगढ़: पंजाब के संगरूर जिले में कक्षा बारहवीं की दो छात्राओं से यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक को पद से हटा दिया गया है. प्रधानाध्यापक वायु सेना का सेवानिवृत्त अधिकारी है. राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में बताया गया कि मुख्यमंत्री ने संगरूर के उपायुक्त को सरकारी मेरिटोरियस स्कूल, घबदान के प्रधानाध्यापक, सेवानिवृत्त विंग कमांडर सी दीपक डोगरा के खिलाफ आरोपों की जांच का आदेश दिया था. इसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री कार्यालय को हाल में सौंपी गयी रिपोर्ट में उन्हें आरोपी करार दिया गया.

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘अपनी रिपोर्ट में उपायुक्त ने कक्षा बारहवीं की दो छात्राओं द्वारा प्रधानाध्यापक के खिलाफ लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के सबूत पाए.’’ रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पंजाब के गरीब और मेधावी छात्रों के लिए सोसाइटी फोर प्रोमोशन ऑफ क्वालिटी एजुकेशन ने तत्काल प्रभाव से डोगरा को प्रधानाचार्य के कार्यभार से मुक्त कर दिया. विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रधानाध्यापक के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sexual Harassment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com