विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2018

पंजाब पुलिस के AIG पर कानून की छात्रा से गन प्वाइंट पर रेप का आरोप, मामला दर्ज

पंजाब एआईजी (अपराध) रणधीर सिंह उप्पल के खिलाफ कानून की एक छात्रा से कथित तौर पर रेप का मामला दर्ज किया गया है.

Also Read in
पंजाब पुलिस के AIG पर कानून की छात्रा से गन प्वाइंट पर रेप का आरोप, मामला दर्ज
एआईजी पर बंदूक की नोक पर रेप का आरोप है.
अमृतसर: पंजाब एआईजी (अपराध) रणधीर सिंह उप्पल के खिलाफ कानून की एक छात्रा से कथित तौर पर रेप का मामला दर्ज किया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. महिला की ओर से 18 सितंबर को दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पुलिस महानिरीक्षक (अपराध एवं महिला) विभू राज को मामले की जांच करने के आदेश दिए गए. हालांकि पुलिस उप महानिरीक्षक (एआईजी) ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया. अधिकारी ने बताया कि उप्पल के खिलाफ IPC की धारा 376, 354डी, 506 और 498 और सशस्त्र अधिनियम की धारा 25,54 और 59 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पद्मा लक्ष्मी का खुलासा, 16 साल की उम्र में बॉयफ्रेंड ने किया था रेप

पुलिस के अतिरिक्त उपायुक्त लखबीर सिंह ने कहा कि 26 वर्षीय पीड़िता द्वारा दर्ज कराए गए बयान के अनुसार आरोपी ने उससे दो बार हथियार के बल पर कथित तौर पर बलात्कार किया. उन्होंने कहा, ‘‘छावनी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है’’. छात्रा ने 18 सितंबर को अमृतसर पुलिस आयुक्त के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी. जानकारी के मुताबिक पीड़िता शादीशुदा है और  छह साल का बच्चा भी है. (इनपुट- भाषा से भी)

नोएडा में शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार 

  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab Police AIG Sex Scandle, Randhir Singh Uppal, Law Student Rape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com