विज्ञापन

Punjab News: पंजाब में दादा-दादी की आंखों के सामने से साढ़े 4 साल की बच्ची का अपहरण, रोंगटे खड़े कर देगा CCTV फुटेज

पंजाब के कुराली इलाके से दिनदहाड़े एक 4 साल की बच्ची के अपहरण की स्तब्ध कर देने वाला मामले सामने आया है. इस अहरण से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि अपहरणकर्ता एक दादा-दादी के हाथों से बच्ची को लेकर सबके सामने फरार हो जाते हैं. 

पंजाब के कुराली दिनदहाड़े एक साढ़े चार साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया गया.
gurpreet Singh
  • पंजाब के कुराली इलाके में दिनदहाड़े साढ़े चार साल की बच्ची का अपहरण दादा-दादी के सामने हुआ
  • अपहरण के दौरान दादा-दादी कार से लटक गए, लेकिन चालक ने उन्हें कुचलने की कोशिश की जिससे वे घायल हो गए
  • बच्चे के पिता ने पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह अपहरण पारिवारिक कस्टडी विवाद का हिस्सा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Punjab Kidnapping Case: पंजाब के कुराली इलाके से एक बच्चे के अपहरण की ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल, यहां मंगलवार को दिनदहाड़े एक साढ़े चार साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया गया. दिल दहला देने वाली बात यह है कि यह पूरी घटना बच्ची के दादा-दादी के सामने हुई, जो बेबस होकर अपनी पोती को बचाने के लिए कार के सामने लटके नजर नए.

यह पूरी वारदात पास में ही लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और देखने वालों के रोंगटे खड़े कर रहा है. इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि जब दादा-दादी अपनी पोती को बचाने के लिए दौड़े तो किडनैपर्स ने बेखौफ होकर दोनों के कार से कुचलने की कोशिश शुरू कर दी.

वीडियो में दिखा खौफनाक मंजर

वीडियो में दिख रहा है कि मासूम बच्ची अपने दादा-दादी के साथ बाइक पर बैठी बच्ची जैसे ही दरवाजे पर पहुंचती है, इसी दौरान एक महिला और एक पुरुष बाइक से वहां पहुंचते हैं और बच्ची को लेकर भागने की कोशिश करते हैं. इस दौरान दादा-दानी के विरोध के बीच सभी नीचे जमीन पर गिर जाते हैं. तभी पीछे एक कार आती है और फिर कार से कुछ लोग उतरते हैं और बच्ची के  लेकर  भागने लगते हैं. बच्ची के दादा-दादी इसका विरोध करते हैं, पर कोई उनकी एक नहीं सुनता है. जिसके बाद दादा-दादी कार से लटक जाते हैं, लेकिन कार चालक गाड़ी को रोकने के बजाय दोनों को कुचलने की कोशिश करते हुए आगे बढ़ने लगते हैं, जिससे दोनों ही बुजुर्ग घायल होकर जमीन पर गिर जाते हैं. आरोप है कि कार चालक ने बुजुर्ग दंपत्ति को कुचलकर मारने का प्रयास किया. गनीमत ये रही कि वे बाल-बाल बच गए, लेकिन बदमाश बच्ची को लेकर रफूचक्कर होने में कामयाब रहे. घटना के बाद से ही पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है.

पिता ने पत्नी पर जताया शक

इस पूरी खौफनाक साजिश को लेकर बच्ची के पिता ने अपनी ही पत्नी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. पिता का कहना है कि उनका अपनी पत्नी के साथ काफी समय से विवाद चल रहा है और बच्चों की कस्टडी का मामला इस वक्त अदालत में है. उन्होंने कहा कि यह कोई आम अपहरण नहीं है, बल्कि एक सोची समझी साजिश है. मुझे पूरा शक है कि मेरी पत्नी ने ही भाड़े के बदमाशों की मदद से मेरी बेटी को किडनैप करवाया है, ताकि वह उसे अपने पास रख सके.

यह भी पढ़ें- Delhi News: अपने ही पिता ने एक महीने की मासूम को नाले में फेंका, 'देवदूत' बनकर दिल्ली पुलिस ने बचाई जान

वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. गाड़ी के नंबर और आरोपियों के हुलिए के आधार पर पंजाब और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस केस को हर एंगल से खंगाला जा रहा है. चाहे वह पारिवारिक कस्टडी का विवाद हो, या फिर कोई अन्य रंजिश, पुलिस की अलग अलग टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं. प्रशासन का दावा है कि बच्ची की सुरक्षित घर वापसी उनकी सबसे पहली प्राथमिकता है और जल्द ही किडनैपर्स को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

यह भी पढ़ें- Mahoba DM Action: हीटवेव के बीच एक्शन मोड में लेडी सिंघम! महोबा DM ने ये खामी देखते ही नोडल अफसर को किया सस्पेंड और CMS की रोक दी सैलरी!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com