विज्ञापन

Mahoba DM Action: हीटवेव के बीच एक्शन मोड में लेडी सिंघम! महोबा DM ने ये खामी देखते ही नोडल अफसर को किया सस्पेंड और CMS की रोक दी सैलरी!

Mahoba District News: जिलाधिकारी गजल भारद्वाज सबसे पहले रोडवेज बस स्टैंड परिसर का मुआयना करने पहुंचीं, जहां इस भीषण गर्मी में मुसाफिरों के लिए नगर पालिका की ओर से प्याऊ की व्यवस्था की गई थी. लेकिन जब डीएम खुद प्याऊ के पास पहुंचीं, तो वहां पीने का पानी ही नदारद मिला. 45 डिग्री की इस जानलेवा गर्मी में जनता को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसता देख डीएम ने सख्त रुख अख्तियार किया. उन्होंने बिना कोई वक्त गंवाए इस घोर लापरवाही के लिए संबंधित नोडल अधिकारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड (निलंबित) करने के आदेश जारी कर दिए.

Mahoba DM Action: हीटवेव के बीच एक्शन मोड में लेडी सिंघम! महोबा DM ने ये खामी देखते ही नोडल अफसर को किया सस्पेंड और CMS की रोक दी सैलरी!

Heat Wave News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महोबा (Mahoba) जिले में इस समय कुदरत का कहर बरस रहा है. आसमान से बरसती आग और 45 डिग्री के पार पहुंच चुके पारे ने आम जनजीवन को पूरी तरह से बेहाल कर दिया है. चिलचिलाती धूप और थपेड़े मारती लू (हीटवेव) के बीच जहां लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं, वहीं जिले की कमान संभाल रहीं जिलाधिकारी (DM) गजल भारद्वाज (Ghazal Bhardwaj) खुद ग्राउंड जीरो पर उतरीं. सरकार और मौसम विभाग की हीटवेव एडवाइजरी के बीच व्यवस्थाओं का 'रियलिटी चेक' करने जब डीएम सड़कों पर निकलीं, तो अधिकारियों की लापरवाही देखकर उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. डीएम ने मौके पर ही कड़े फैसले लेते हुए लापरवाह अफसरों के खिलाफ ऐसी बड़ी कार्रवाई की है, जिससे पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.

जिलाधिकारी गजल भारद्वाज सबसे पहले रोडवेज बस स्टैंड परिसर का मुआयना करने पहुंचीं, जहां इस भीषण गर्मी में मुसाफिरों के लिए नगर पालिका की ओर से प्याऊ की व्यवस्था की गई थी. लेकिन जब डीएम खुद प्याऊ के पास पहुंचीं, तो वहां पीने का पानी ही नदारद मिला. 45 डिग्री की इस जानलेवा गर्मी में जनता को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसता देख डीएम ने सख्त रुख अख्तियार किया. उन्होंने बिना कोई वक्त गंवाए इस घोर लापरवाही के लिए संबंधित नोडल अधिकारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड (निलंबित) करने के आदेश जारी कर दिए. इसके साथ ही उन्होंने जिले के सभी उप जिलाधिकारियों (SDM) को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नगर निकायों की व्यवस्थाओं का खुद निरीक्षण करें.

अस्पताल का मिला AC खराब तो DM ने रोका CMS का वेतन

लापरवाही का यह सिलसिला यहीं नहीं थमा. जब जिलाधिकारी जिला पुरुष अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं, तो वहां के हालात देखकर वह दंग रह गईं. इस भीषण तपन के बावजूद अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का एसी (AC) खराब पड़ा था. मरीजों को राहत देने के नाम पर सिर्फ एक मामूली कूलर चल रहा था. इतना ही नहीं, वार्ड की खिड़कियों की जालियां भी खुली थीं, जिससे सीधे जानलेवा लू अंदर आ रही थी और मरीज बेहाल थे. ये मंजर देखकर डीएम गजल भारद्वाज ने कड़े लहजे में कहा कि पिछली समीक्षा बैठक में ही सभी विभागों को स्पष्ट और सख्त निर्देश दिए गए थे कि हीट वेव को देखते हुए अस्पतालों और सार्वजनिक स्थलों पर मुकम्मल इंतजाम किए जाएं. इसके बावजूद जिला अस्पताल में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त के बाहर है." इस गंभीर लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) का वेतन रोकने (सैलरी होल्ड करने) के निर्देश दे दिए. इसके साथ ही उन्होंने महिला और पुरुष दोनों अस्पतालों के सीएमएस को कड़ा अल्टीमेटम दिया है कि वे 24 घंटे के भीतर अस्पताल के सभी एसी और कूलर ठीक कराएं और व्यवस्था दुरुस्त होने का लिखित सर्टिफिकेट जिला प्रशासन को सौंपें.

यह भी पढ़ें- Ratna Singh News: रत्ना सिंह की बहन का छलका दर्द, वीडियो जारी कर बोलीं- यह आत्महत्या नहीं सीधे तौर पर एक मर्डर है

ग्राउंड जीरो पर मुस्तैद डीएम गजल भारद्वाज ने इस जानलेवा मौसम को देखते हुए जिले के विकास कार्यों और आम जनता के लिए भी जरूरी गाइडलाइंस जारी की. उन्होंने जिले में चल रहे सभी सरकारी और विकास कार्यों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए दोपहर के 'पीक ऑवर्स' (Peak Hours) में काम पूरी तरह बंद रखने और सिर्फ सुबह-शाम की शिफ्ट में ही मजदूरी कराने की सख्त हिदायत दी. इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बेहद जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें. बाहर निकलते समय शरीर को पूरी तरह ढक कर रखें और लगातार पानी पीते रहें.

यह भी पढ़ें- इस शहर में पेट्रोल-डीजल की शुरू हुई राशनिंग, जानें-2 पहिया और 4 पहिया वाहनों को अब कितना मिलेगा तेल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com