विज्ञापन
This Article is From May 29, 2023

पंजाब CM भगवंत मान ने बाढ़ सुरक्षा कार्य 30 जून तक पूरा करने का आदेश दिया

सीएम मान ने बताया कि इस वर्ष बाढ़ सुरक्षा कार्यों पर अब तक 39.90 करोड़ रुपये और नालों की सफाई पर 39.43 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं.

पंजाब CM भगवंत मान ने बाढ़ सुरक्षा कार्य 30 जून तक पूरा करने का आदेश दिया
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान.
चंडीगढ़:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को राज्य में 30 जून से पहले बाढ़ सुरक्षा कार्य पूरा करने और नालों की सफाई के निर्देश दिये. एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मान राज्य में जारी बाढ़ सुरक्षा कार्यों की समीक्षा के लिए राज्य बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नालों की कुल लंबाई 8,136 किलोमीटर है और धूसी बांध (तटबंध) की लंबाई 1,365 किलोमीटर है.

उन्होंने कहा कि 2022 में, नालों की सफाई पर 34 करोड़ रुपये और बाढ़ सुरक्षा कार्यों पर 48.32 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे.

मान ने बताया कि इस वर्ष बाढ़ सुरक्षा कार्यों पर अब तक 39.90 करोड़ रुपये और नालों की सफाई पर 39.43 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhagwant Mann, Punjab Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com