विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2019

सफाई अभियान के दौरान बेहोश हुईं पंजाब के CM अमरिंदर सिंह की पत्नी

पटियाला के सांसद और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी प्रिनीत कौर शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में प्लास्टिक कचरे की सफाई के एक अभियान के दौरान बेहोश हो गईं.

सफाई अभियान के दौरान बेहोश हुईं पंजाब के CM अमरिंदर सिंह की पत्नी
अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो)
  • अमरिंदर सिंह की पत्नी प्रिनीत कौर सफाई के दौरान हुईं बेहोश
  • स्वच्छता श्रमदान अभियान को हरी झंडी दिखाने पहुंची थीं प्रिनीत कौर
  • डॉक्टर ने कहा- ब्लड प्रेशर की जांच की गई, वो ठीक है
नई दिल्ली:

पटियाला के सांसद और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) की पत्नी प्रिनीत कौर (Preneet Kaur) शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में प्लास्टिक कचरे की सफाई के एक अभियान के दौरान बेहोश हो गईं. अधिकारियों ने इसकी सूचना दी. कौर (75) प्लास्टिक कचरे की सफाई के लिए स्वच्छता श्रमदान अभियान को हरी झंडी दिखाने के लिए पहुंची थीं और इसी दौरान वह बेहोश हो गईं. एक डॉक्टर ने आईएएनएस को बताया, उनके ब्लड प्रेशर की जांच की गई जो ठीक पाया गया.

बीजेपी नेता ने नवजोत सिंह सिद्धू को बताया 'सरकारी खजाने पर बोझ', राज्यपाल से कहा- बिना काम के ले रहे हैं सैलरी

उन्होंने बाद में यह कहते हुए ट्वीट किया कि पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तहत उन्होंने स्वच्छता श्रमदान की सफलतापूर्वक शुरुआत की. उन्होंने कहा, 'इस पहल के तहत हम पटियाला को प्लास्टिक मुक्त बना रहे हैं. मैं सभी से इस अभियान में शामिल होने और हमारे परिवेश को साफ-सुथरा रखने में हमारी मदद करने का आग्रह करती हूं.' (इनपुट: आईएएनएस)
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab CM, Amarinder Singh, Preneet Kaur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com