विज्ञापन

बैल से खिंचवाई 32 लाख की इनोवा, RC नहीं मिलने से परेशान ग्राहक के विरोध का VIDEO वायरल

गाड़ी मालिक ने बताया कि एजेंसी के एक कर्मचारी ने उन्हें यह कह दिया कि अब गाड़ी पर चारा ही ढो लो. यह बात उनके दिल पर लग गई. इसी से आहत हो उन्होंने नई इनोवा पर चारा लादकर सड़क पर अपना विरोध जताया.

बैल से खिंचवाई 32 लाख की इनोवा, RC नहीं मिलने से परेशान ग्राहक के विरोध का VIDEO वायरल
बैल से इनोवा खिंचवा कर विरोध जताने का वीडियो वायरल हो रहा है.
NDTV
मोगा:

पंजाब के मोगा में नई इनोवा गाड़ी खरीदने के करीब पांच महीने बाद भी रजिस्ट्रेशन न होने से परेशान एक ग्राहक ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. ग्राहक दविंदरपाल सिंह ने अपनी नई इनोवा गाड़ी पर चारा लादकर आईजीएम टोयोटा कंपनी कंपनी के आगे बल से गाड़ी को खिंचवाकर पूरे जीटी रोड से लेकर मोगा शहर में रोज प्रदर्शन किया. दविंदरपाल सिंह के अनुसार, उन्होंने करीब पांच महीने पहले इनोवा गाड़ी की बुकिंग 31 लाख 30 हजार रुपये में करवाई थी. 

बढ़ोतरी वाली भुगतान के बाद भी आरसी नहीं बन रही

इसके कुछ दिन बाद एजेंसी की ओर से गाड़ी की कीमत बढ़ाए जाने की बात कही गई, जिसके चलते उन्होंने करीब 54 हजार रुपये अतिरिक्त भी जमा करवाए. इसके बावजूद उनकी गाड़ी की आरसी नहीं बन सकी. 

उन्होंने बताया कि जब वह आरसी बनवाने के लिए चंडीगढ़ स्थित आरटीओ कार्यालय पहुंचे तो अधिकारियों ने बिलिंग राशि और आरटीओ के रिकॉर्ड में दर्ज राशि में अंतर होने की बात कही. उन्हें बताया गया कि जब तक बिलिंग सही नहीं होगी, तब तक गाड़ी की रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकती.

कंपनी और एजेंसी से संपर्क, फिर भी नहीं बन पाई बात

दविंदरपाल सिंह का आरोप है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कंपनी और एजेंसी के अधिकारियों से कई बार संपर्क किया, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया. उनका कहना है कि मोगा में संबंधित एजेंसी की बिलिंग व्यवस्था न होने के कारण बिलिंग लुधियाना से की जाती है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

एजेंसी के एक कर्मी ने कहा- चारा ही ढो लो, दिल पर लग गई बात

दविंदरपाल सिंह ने बताया कि कथित तौर पर एजेंसी के एक कर्मचारी ने उन्हें यह कह दिया कि अब गाड़ी पर चारा ही ढो लो. इसी बात से आहत होकर उन्होंने नई इनोवा पर चारा लादकर सड़क पर अपना विरोध जताया. उन्होंने कंपनी और एजेंसी से जल्द उनकी गाड़ी की बिलिंग संबंधी समस्या दूर कर आरसी बनवाने की मांग की है. वहीं, मामले में एजेंसी या कंपनी का पक्ष सामने नहीं आया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Moga, Punjab, Innova, Innova Car, Punjab Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com