विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2017

स्वर्ण सिंह सलारिया बने गुरदासपुर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी

आम आदमी पार्टी (आप) पहले ही मेजर जनरल (सेवानिवृत) सुरेश खजूरिया को अपना उम्मीदवार बना चुकी है जबकि कांग्रेस ने कल घोषणा की थी कि प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ यह उपचुनाव लड़ेंगे.

Also Read in
स्वर्ण सिंह सलारिया बने गुरदासपुर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी
प्रतीकात्मक चित्र
चंडीगढ़: पंजाब की गुरदासपुर सीट पर उपचुनाव होने हैं. बीजेपी ने 11 अक्तूबर को होने वाले गुरदासपुर उपचुनाव के लिए बुधवार को व्यापारी स्वर्ण सिंह सलारिया को अपना उम्मीदवार घोषित किया. आम आदमी पार्टी (आप) पहले ही मेजर जनरल (सेवानिवृत) सुरेश खजूरिया को अपना उम्मीदवार बना चुकी है जबकि कांग्रेस ने कल घोषणा की थी कि प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ यह उपचुनाव लड़ेंगे.

प्रदेश भाजपा सचिव विनीत जोशी ने कहा, ‘‘स्वर्ण सिंह सलारिया गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी होंगे. ’’ उन्होंने बताया कि सलारिया गुरदासपुर के चौहाना गांव के रहने वाले हैं. उन्हें आतिथ्य, विमानन और अन्य क्षेत्रों में दिलचस्पी है. गुरदासपुर के सांसद और अभिनेता विनोद खन्ना के निधन के बाद इस उपचुनाव की जरुरत पैदा हुई.

यह भी पढ़ें : पंजाब के गुरदासपुर में ‘आप’ उम्मीदवार के सुरक्षा कर्मी ने चलाई अंधाधुंध गोलियां

खन्ना की विधवा कविता खन्ना भी पार्टी टिकट के लिए होड़ में आगे बतायी जा रही थीं. वह गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र में जनसभाओं में हिस्सा ले रही थीं. सलारिया 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले भी गुरदासपुर से भाजपा के संभावित उम्मीदवारों में एक समझे जा रहे थे. लेकिनपार्टी ने विनोद खन्ना को चुना था जो इस सीट से चुनाव जीते.
VIDEO: विनोद खन्ना की मौत के बाद खाली हुई सीट

गुरदासपुर भाजपा की मजबूत पकड़ वाली लोकसभा सीट रही है. अभिनेता से नेता बने खन्ना इस सीट से चार बार चुनाव जीते. खन्ना का इस साल 27 अप्रैल को मुम्बई के एक अस्पताल में कैंसर से निधन हो गया .
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurdaspur Bypoll
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com