विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2016

वरिष्ठ पत्रकार दिलीप पडगांवकर का दिल का दौरा पड़ने से निधन

वरिष्ठ पत्रकार दिलीप पडगांवकर का दिल का दौरा पड़ने से निधन
पुणे: वरिष्ठ पत्रकार दिलीप पडगांवकर का शुक्रवार सुबह पुणे के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह एक लोकप्रिय लेखक और 'टाइम्स ऑफ इंडिया' अखबार के पूर्व संपादक थे.

72 वर्षीय पडगांवकर को दिल का दौरा पड़ने के बाद 18 नवंबर को रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया था. इस कारण उनके कई अन्य अंगों ने भी काम करना बंद कर दिया था. उन्हें डायलसिस पर रखा गया था.

पडगांवकर का जन्म पुणे में हुआ था. उनकी शिक्षा सेंट विंसेंट हाईस्कूल और फग्र्यूसन कॉलेज में हुई थी. उन्होंने फ्रांस के पेरिस-सॉर्बोन विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि ली थी.

वह 1978 में यूनेस्को से जुड़े और बाद में पेरिस में विभिन्न सूचना अनुभागों में अपनी सेवाएं दीं. वह भारत आने और 'टाइम्स ऑफ इंडिया' का संपादक बनने से पहले पेरिस में इसी अखबार के संवाददाता थे.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिलीप पडगांवकर, पुणे, टाइम्स ऑफ इंडिया, Dileep Padganokar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com