भले ही निर्देशक अब्बास मस्तान की कॉमेडी फ़िल्म 'किस किसको प्यार करूं' हिट हो चुकी हो मगर लगता है कि इनकी रूह थ्रिलर फिल्मों में ही बसती है। यही वजह है कि अब्बास मस्तान फिर से उसी जॉनर में वापस जा रहे हैं फ़िल्म बनाने के लिए जिसके लिए उन्हें जाना जाता है।

अब्बास मस्तान एक नई फ़िल्म बनाने जा रहे हैं जिसके हीरो होंगे सूरज पंचोली। बताया जा रहा है कि सूरज ने अब्बास मस्तान की इस फ़िल्म को करने के लिए अपनी रज़ामंदी बता दी है।

यह फ़िल्म भी सस्पेंस थ्रिलर होगी जिसमें ढेर सारा एक्शन भी होगा। अब्बास मस्तान ने हमेशा सस्पेंस थ्रिलर फिल्में बनाई हैं और उन्हें खूब सफ़लता भी मिली है मगर उन्होंने जीवन में पहली बार कॉमेडी फ़िल्म बनाई कॉमेडियन कपिल शर्मा को लेकर जिसका नाम था 'किस किसको प्यार करूँ'।

अब्बास मस्तान की ये कॉमेडी फ़िल्म भी हिट हुई मगर कई बार इस फ़िल्म के प्रचार के दौरान अब्बास मस्तान ने कहा कि उन्हें सस्पेंस थ्रिलर ही बनाने में मज़ा आता है और शायद यही वजह है की सफलता पाने के बाद भी अब्बास मस्तान ने अपनी दूसरी फ़िल्म थ्रिलर ही बनाने का मन बनाया।
फिलहाल फ़िल्म की स्क्रिप्ट पर अब्बास मस्तान काम कर रहे हैं। सूरज के सामने हीरोइन कौन होगी, अभी तय नहीं है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सूरज पंचोली, अब्बास मस्तान, किस किसको प्यार करूं, Suraj Pancholi, Abbas Mastan, Kis Kis Ko Pyar Karun