विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2015

क्या आपने देखा चार साल पहले की परिणीति चोपड़ा का यह 'नया' अवतार...

क्या आपने देखा चार साल पहले की परिणीति चोपड़ा का यह 'नया' अवतार...
फोटो साभार : परिणीति चोपड़ा के ट्विटर अकाउंट से ली गई तस्वीर
मुंबई: पिछले कुछ महीनों से परिणीति चोपड़ा काफी फिट नज़र आ रही हैं, उनका बदला हुआ रूप देखकर आप भी थोड़ी देर के लिए चौंक जाएंगे। कुछ समय से वह अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने इस नए 'अवतार' की कई तस्वीरें शेयर कर रही हैं जिसे देखकर न सिर्फ उनके प्रशंसक बल्कि फिल्म इंडस्ट्री की भी कई हस्तियां तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

परिणीति ने इन तस्वीरों को ट्विटर पर पोस्ट करने के साथ ही एक संदेश भी शेयर किया है जिसमें लिखा है  - चार साल पहले एक बच्चों जैसी, थोड़ी गोलमोल सी लड़की दुनिया के सामने आई थी। चार साल बाद में अपनी मंज़िल के करीब हूं।
 
'शुद्ध देसी रोमांस' की इस अभिनेत्री ने आगे लिखा 'इस ख़ास फोटोशूट ने मुझे मेरी मन की सारी बाधाएं पीछे छोड़कर, एक मज़बूत, आत्मविश्वासी लड़की की तरह पेश किया है। जिस किसी को यह चैलेंज लगता है, मुझे देखिए - आप भी यह कर सकते हैं।'

परिणीति ने अपने करियर की शुरूआत यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी लेडीज़ vs रिक्की बहल से की थी।
इस फिल्म में परिणीति ने सहायक अभिनेत्री के तौर पर काम किया था लेकिन उनके अभिनय की काफी प्रशंसा हुई थी।
 
अपनी पहली फिल्म के लिए परिणीति को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी दिया गया था। इसके अलावा बतौर मुख्य नायिका अपनी फिल्म 'इश्क़ज़ादे' के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में विशेष सम्मान भी दिया गया था।

(फोटो साभार : सारी तस्वीरें परिणीति चोपड़ा के ट्विटर अकाउंट से ली गई हैं)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
बुके दिया, शॉल पहनाई...राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पास होने पर ऐसे जताया PM मोदी का आभार
क्या आपने देखा चार साल पहले की परिणीति चोपड़ा का यह 'नया' अवतार...
हिंसक प्रदर्शन में घायल हुए जामिया स्टूडेंट्स को मिला क्रिकेटर इरफान पठान का साथ, बोले- 'हमारा देश...'
Next Article
हिंसक प्रदर्शन में घायल हुए जामिया स्टूडेंट्स को मिला क्रिकेटर इरफान पठान का साथ, बोले- 'हमारा देश...'
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com