बॉलीवुड की दुनिया में हर साल कई नए चेहरे अपनी किस्मत आजमाने आते हैं. किसी का सपना फिल्मों में हीरो बनने का होता है, तो कोई मॉडलिंग और फैशन की दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहता है. ऐसे ही सपनों को मंच देने वाले बॉलीवुड मिस्टर एंड मिस इंडिया सीजन 7 का ग्रैंड फिनाले 4 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में हुआ. इस खास मौके पर अरबाज खान, संगीता बिजलानी, स्नेहा उल्लाल और पूजा बत्रा जैसे बॉलीवुड सितारे शामिल हुए. छह दिनों तक चले इस आयोजन में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास दिखाया. अब सीजन 7 के समापन के साथ ही सीजन 8 के रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं.
29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चले इस आयोजन में मॉडलिंग और मनोरंजन जगत में करियर बनाने का सपना देखने वाले प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला. ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया. इन सितारों के बीच प्रतिभागियों को मंच पर अपनी पहचान बनाने और व्यक्तित्व दिखाने का अवसर मिला.
यश अहलावत और स्टूडियो 19 फिल्म्स भी बने हिस्सा
बॉलीवुड मिस्टर एंड मिस इंडिया सीजन 7 से अभिनेता, फिल्म फाइनेंसर और स्टूडियो 19 फिल्म्स के संस्थापक यश अहलावत भी जुड़े रहे. मनोरंजन जगत में सक्रिय यश फिल्म निर्माण और रचनात्मक परियोजनाओं के साथ नई प्रतिभाओं को मंच देने वाली पहलों का हिस्सा रहे हैं. इस आयोजन का प्रबंधन स्टूडियो 19 फिल्म्स की डायरेक्टर अल्मास सोनी ने किया. छह दिनों तक चले कार्यक्रम की व्यवस्थाओं से लेकर ग्रैंड फिनाले तक, आयोजन प्रबंधन की जिम्मेदारी उनकी टीम ने संभाली.
कौन लोग प्रतियोगिता में ले सकते हैं भाग?
सीजन 7 के समापन के बाद अब सीजन 8 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं. मॉडलिंग, फैशन और मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार इस मंच के जरिए अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं. आयोजन का उद्देश्य नए चेहरों को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और मंच पर प्रस्तुति देने की क्षमता दिखाने का अवसर देना है. इच्छुक प्रतिभागी आयोजन के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर जाकर रजिस्ट्रेशन, पात्रता और ऑडिशन से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं