विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2016

पुनपुन नदी ने तटबंध तोड़ा, नीतीश ने किया हवाई सर्वेक्षण

पुनपुन नदी ने तटबंध तोड़ा, नीतीश ने किया हवाई सर्वेक्षण
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
पटना: उफनती पुनपुन नदी ने जिले के शाहबाजपुर के पास तटबंध तोड़ दिया और बाढ़ का पानी पास के दो-तीन गांवों में घुस गया, जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया.

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि पटना जिले के धनरूआ, मोकामा, सरमेरा और टाल क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण के समय नीतीश के साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव तथा जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह भी मौजूद थे.

सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने बाढ़ और सूखे की स्थिति की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक की और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए.

नीतीश ने पटना के संभागीय आयुक्त आनंद किशोर तथा पटना के जिला मजिस्ट्रेट संजय कुमार अग्रवाल को पुनपुन नदी के पास वाले क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत कार्य तेज करने तथा जरूरी प्रबंध करने का निर्देश दिया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बिहार में बाढ़, नीतीश कुमार, पटना, पुनपुन नदी, बिहार, बिहार न्यूज, Bihar Floods, Nitish Kumar, Patna, Punpun River, Bihar, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com