प्रतीकात्मक तस्वीर
पटना:
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की नौवीं बटालियन ने छठ पूजा के दौरान बिहार में अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों को डूबने से बचाया जबकि किशनगंज जिले में एक लड़की डूब गयी. एनडीआरएफ टीम ने सुपौल जिले में छठ पूजा के दौरान एक तालाब में डूबने से छह साल के बच्चे अमन कुमार को बचा लिया. वहां व्रती छठ पूजा कर रहे थे. एनडीआरएफ के बयान के अनुसार सुपौल में गांधी घाट पर बच्चे को झपकी आ गयी और वह तालाब में गहरे पानी में चला गया. एनडीआरफ टीम तुरंत तालाब में कूद गयी और उसने बच्चे को बचा लिया.
दूसरी घटना में पटना के गायघाट में गंगा नदी में डूबने से 14 वर्षीय ऋतिक को बचा लिया. ऋतिक अपने परिवार के साथ नहा रहा था, अचानक वह बेहोश हो गया. परिवार के सदस्य मदद के लिए चिल्लाए जिस पर एनडीआएफ कर्मियों ने उसे बचा लिया. एनडीआरएफ की नौंवी बटालियन के कमांडेंट विजय सिन्हा ने बताया कि छठ पूजा के दौरान किसी अप्रिय घटना को टालने के लिए कई जिलों में गंगा के घाटों पर 400 बचावकर्मी तैनात किए गए हैं. हालांकि किशनगंज जिले में दीघालबैंक थानाक्षेत्र के टप्पू गांव में एक लड़की उतनी भाग्यशाली नहीं थी, दीक्षा कुमारी (11) तालाब में डूब गयी. जब दीक्षा के परिवार वाले घाट से घर आ गए और उन्हें वह नजर नहीं आयी तब उन्होंने उसे ढूंढना शुरू किया, बाद में तालाब से उसका शव मिला.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
छठ पूजा, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, एनडीआरएफ, किशनगंज, Chhath Puja, National Disaster Response Force, NDRF, Kishanganj