विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2024

जीत मिलते ही किसके सामने हाथ जोड़कर झुक गईं विनेश फोगाट? VIDEO हुआ वायरल

Vinesh Phogat Talked to Her Mother: विनेश फोगाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह अपनी मां से बात करते हुए नजर आ रही हैं.

जीत मिलते ही किसके सामने हाथ जोड़कर झुक गईं विनेश फोगाट? VIDEO हुआ वायरल
Vinesh Phogat

Vinesh Phogat Talked to Her Mother: देश की महिला पहलवान विनेश फोगाट ने इतिहास रच दिया है. वह भारत की तरफ से ओलंपिक में इतिहास रचते हुए फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बन गई हैं. बीते कल उन्होंने सेमी फाइनल मुकाबले में क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन को शिकस्त देते हुए फाइनल का टिकट कटाया. अब उनका अगला मुकाबला अमेरिकी महिला पहलवान सारा ऐन हिल्डब्रांड के साथ है. अगर यहां वह हिल्डब्रांड को मात देने में कामयाब होती हैं तो उनका स्वर्ण पदक पर कब्जा हो जाएगा. 

विनेश फोगाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह युस्नेलिस गुजमैन को हराने के बाद काफी प्रसन्न नजर आ रही हैं. मुकाबले के बाद उन्हें अपनी मां और परिवार से भी बातचीत करते हुए देखा गया. इसी पल की कुछ तस्वीरें और वीडियो फैंस सोशल मीडिया पर काफी तेजी से साझा कर रहे हैं. 

@srinivasiyc नाम के आईडी से शेयर किए गए पोस्ट में लिखा गया है, 'इससे खूबसूरत दूसरा कोई लम्हा नही हो सकता. भारत मां का नाम रोशन करने वाली भारत की बेटी ने फाइनल में प्रवेश करने के बाद अपनी मां से बात की. सलाम है विनेश को, सलाम है उनकी मां को.''

बता दें विनेश फोगाट को कुश्ती की शुरुआती बारीकियां अपने चाचा महावीर सिंह फोगाट से प्राप्त हुईं. महावीर हरियाणा के भिवानी जिले के बलाली गांव के एक शौक‍िया पहलवान थे. उन्हें कुश्ती में कुछ खास कामयाबी नहीं मिली तो वह बाद में कोच बन गए. महावीर की पत्नी का नाम दया कौर है. 

इनसे उन्हें कुल 5 बच्चे प्राप्त हुए. इनमें गीता, बबीता, रितु, संगीता और बेटे दुष्यंत का नाम शामिल है. वहीं भाई राजपाल का निधन होने हो जाने के बाद महावीर ने ही उनकी बेटियों प्रियंका और विनेश का भी पालन-पोषण किया. मौजूदा समय में विनेश पूरी दुनिया में अपना जलवा बिखेर रही हैं.

यह भी पढ़ें- ''अपनी तकलीफ भूल कर'', समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता का सनसनीखेज बयान, जानें विनेश फोगाट की जीत पर क्या कहा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com