विज्ञापन
5 years ago

Tokyo Olympics Live updates: टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में 1 अगस्त को भारत के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी बैडमिंटन में आई, जब पीवी सिंधु ने अपना ब्रॉन्ज मेडल मैच जीतकर कमाल कर दिया. दूसरी ओर भारतीय हॉकी टीम ने अपने क्वार्टर फाइनल मैच में ग्रेट ब्रिटेन पर 3-1 से हराकर इतिहास दोहरा दिया. भारत की टीम 1972 के बाद पहली बार ओलंपिक का सेमीफाइनल खेलेगी. यानि 49 साल के बाद भारत ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल हो गई है.  भारत के पहले सुपर हैवीवेट (91 किलो प्लस) मुक्केबाज सतीश कुमार (Boxer Satish Kumar) अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बॉक्सर बखोदिर जालौलोव से 5-0 से हार गए हैं. हार के साथ ही सतीश का सफऱ टोक्यो ओलंपिक में खत्म हो गया है. बॉक्सर बखोदिर ने 5-0 से सतीश को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. बता  दें कि सतीश कुमार इस मुकाबले से पहले चोटिल हो गए थे लेकिन अ वो फिट होकर क्वार्टर फाइनल मैच में रिंग में उतरे थे. भारतीय फैन्स को बॉ़क्सर सतीश से काफी उम्मीदें थी. इसके अलावा भी आज भारत के कुछ बड़े इवेंट्स होंगे. खासकर हॉकी में भारत की टीम क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन से भिड़ेगी. भारत की ओर से अबतक मीराबाई चानू ने अपने परफॉर्मेंस से दिल जीतते हुए भारत को सिल्वर मेडल दिला चुकी है. वहीं, बॉक्सर लवलीना भी सेमीफाइनल में हैं और उनका मेडल पक्का हो चुका है. 

हॉकी:
पुरुष क्वार्टर फाइनल: भारत बनाम ब्रिटेन शाम 05:30 बजे

Here Are The Live Updates From Tokyo Olympics 2020
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Other Sports, Olympics 2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com