विज्ञापन
5 years ago

Tokyo Olympics: भारतीय गोल्फर अदिति अशोक (Aditi Ashok) भारत के लिए बड़ा इतिहास रचने की कगार पर पहुंच गयी हैं. आज शुक्रवार को तीसरा राउंड खत्म होने के बाद यह 23 साल की युवा गोल्फर दूसरे स्थान पर अमेरीका की कोरडा नेली पहले नंबर पर हैं. और भारतीय खिलाड़ी उनसे सिर्फ तीन स्ट्रोक  ही पीछे चल रही हैं. जहां कोरडा के स्ट्रोकों की संख्या -15 है, तो वहीं अदिति अशोक -12 के साथ दूसरे नंबर पर हैं.  चौथे और आखिरी राउंड का खेल कल शुक्रवार को सुबह 6:30 बजे से शुरू होंगे. और अदिति अशोक स्वर्ण पदक की रेस में बनी हुई हैं. अगर वह पहले नंबर पर रहती हैं, तो व्यक्तिगत स्पर्धा में अभिनव बिंद्रा के बाद भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक होगा. किसी ने भी नहीं सोचा था कि अदिति ऐसा हैरंगतगेज प्रदर्शन करेंगी, लेकिन उन्होंने सभी को चौंका दिया है

सेमीफानल में हारे बजरंग पूनिया

भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) सेमीफाइनल में  (फ्रीस्टाइल 65 किग्रा भार वर्ग) में मौजूदा ओलंपिक पदक विजेता और तीन बार के विश्व चैंपियन अजरबेजान के पहलवान हाजी अलीयेव से 12-5 से हारे. अजरबेजान के पहलवान शुरूआत से ही बजरंग पर हावी रहे, यही कारण रहा कि पूरे बाउट के दौरान भारतीय पहलवान अपने विरोधी पहलवान से आगे नहीं निकल सके

क्वार्टर फाइऩल में जीते थे पूनिया

भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने 65 किग्रा फ्रीस्टाइल के क्‍वार्टर फाइनल में इरान के मोर्तेजा चेका को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे थे..

इससे पहले महिला रेसलर सीमा बिस्ला (Seema bisla) अपने पहले मुकाबले में हार गई है. 50 किग्रा भारवर्ग की फ्रीस्टाइल स्पर्धा में ट्यूनीशिया की पहलवान सारा हमदी से 1-3 से हार गई है. पहले ही राउंड से हारने के कारण अब सीमा का सफर ओलंपिक में समाप्त हो गया है. इसके अलावा भारत की महिला हॉकी टीम (Indian Women's Hockey Team) को ब्रॉन्ज मेडल वाले मैच में ग्रेट ब्रिटेन से हार मिली है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Other Sports, Olympics 2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com