विज्ञापन

पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन, पहली भारतीय बनी

PV Sindhu : यह जीत बहुत अहम है, क्योंकि यह उनका पहला सुपर 750 खिताब है और इसके साथ ही वह यह टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं.  सिंधु ने अपना पिछला ख़िताब 2024 में सैयद मोदी इंटरनेशनल में जीता था,

पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन, पहली भारतीय बनी
PV Sindhu is Japan Open Champion

PV Sindhu is Japan Open Champion: भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने जापान की अकाने यामागुची को 21-17, 21-17 से हराकर जापान ओपन का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है.  जापान ओपन जीतने वाली सिंधू  भारत की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बन गईं हैं. 31 साल की भारतीय स्टार खिलाड़ी ने जबरदस्त ताकत, बेहतरीन रणनीति और मजबूत मानसिक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए, जापान की घरेलू खिलाड़ी अकाने यामागुची को सीधे गेम में 21-17, 21-17 से हराकर अपना पहला जापान ओपन ख़िताब जीता.

यह जीत बहुत अहम है, क्योंकि यह उनका पहला सुपर 750 खिताब है और इसके साथ ही वह यह टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं.  सिंधु ने अपना पिछला ख़िताब 2024 में सैयद मोदी इंटरनेशनल में जीता था,  जापान ओपन की यह जीत 2019 में वर्ल्ड चैंपियनशिप का ख़िताब जीतने के बाद से उनकी सबसे बड़ी जीत है. यह सिंधु का सबसे बड़ा टूर टाइटल था, इससे पहले उन्होंने साल 2018 में वर्ल्ड टूर फाइनल्स और 2016 में चाइना ओपन जीता था.  यामागुची ने उन्हें कई बड़े मौकों पर हराया था, जिनमें 2019 का इंडोनेशिया सुपर 1000 फाइनल और 2019 का सुपर सीरीज फाइनल्स शामिल हैं. लेकिन इस जीत ने उनकी वर्ल्ड चैंपियनशिप की जीत की याद दिला दी, जिसमें उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को बुरी तरह हराया था.

ये भी पढ़ें- Messi vs Yamal: तब के 19 साल के मेसी और अभी के 19 साल के यमाल में किसमें कितना है दम, जानें

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 : गोल्डन बूट, गोल्डन बॉल, गोल्डन ग्लव की रेस में कौन-कौन शामिल, किसे मिलेगा 'गोल ऑफ़ द टूर्नामेंट' का अवार्ड, जानें सबकुछ

ये भी पढ़ें- Kylian Mbappe: FIFA वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा गोल करने वाले दुनिया के 5 खिलाड़ी, काइलियन एम्बाप्पे पहुंचे इस नंबर पर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com