कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को गौरवान्वित करने वाले वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और ऋषिकांत सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है. मीराबाई ने महिला 48 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर लगातार तीसरी बार कॉमनवेल्थ चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि ऋषिकांत सिंह ने पुरुष 60 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर अपने डेब्यू खेलों को यादगार बना दिया. पीएम मोदी ने दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की.
पीएम मोदी ने लिखा, 'भारतीय वेटलिफ्टिंग के लिए एक और शानदार अध्याय! प्रतिभाशाली मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में एक बार फिर अपना हुनर दिखाया. उन्होंने 48 किलोग्राम कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता. लगातार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने और कुल मिलाकर चौथा CWG मेडल अपने नाम करने के साथ, वह हर भारतीय के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं. उन्हें बधाई! भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं.
Another glorious chapter in Indian Weightlifting!
— Narendra Modi (@narendramodi) July 26, 2026
The talented Mirabai Chanu once again showcased her skills at the Commonwealth Games with a stunning performance in the 48 kg category and winning Gold. With back-to-back Commonwealth Games Golds and an overall fourth CWG medal… pic.twitter.com/37IOvMXBTI
पीएम मोदी ने की ऋषिकांत के प्रदर्शन की सराहना
पीएम मोदी ने युवा वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह के जज्बे और शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने न सिर्फ देश को गौरवान्वित किया, बल्कि अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी हासिल किया. प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि ऋषिकांत आगे भी नई ऊंचाइयों को छूते रहेंगे और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगे.
Very proud of Indian lifter Rishikanta Singh Chanambam for winning a Silver Medal and also achieving his personal best. His determination and outstanding performance have brought immense joy to the nation. May he continue to scale greater heights and inspire many young athletes.… pic.twitter.com/ab6hAi7vnA
— Narendra Modi (@narendramodi) July 26, 2026
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बताया वेटलिफ्टिंग के लिए शानदार अध्याय
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को गोल्ड के लिए बधाई दी. उन्होंने लिखा, 'भारतीय वेटलिफ्टिंग के लिए एक और शानदार अध्याय! प्रतिभाशाली मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में एक बार फिर अपना हुनर दिखाया. उन्होंने 48 किलोग्राम कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता. लगातार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने और कुल मिलाकर चौथा CWG मेडल अपने नाम करने के साथ, वह हर भारतीय के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं। उन्हें बधाई! भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं.
Congratulations to Mirabai Chanu on winning the Gold Medal in Weightlifting at the Glasgow Commonwealth Games 2026.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 26, 2026
Her unwavering determination and relentless pursuit of excellence have brought glory to the nation. This remarkable achievement reflects the spirit of… pic.twitter.com/mzM8dw82lH
भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतने पर मीराबाई को बधाई- ओम बिरला
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में टीम इंडिया के लिए शानदार शुरुआत. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 48 किग्रा वेटलिफ्टिंग इवेंट में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतने पर मीराबाई चानू को बहुत-बहुत बधाई. लगातार तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतना एक असाधारण उपलब्धि है, जो आपके अटूट संकल्प, लगातार अनुशासन और बेमिसाल निरंतरता को दर्शाता है. आपने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सच्चे चैंपियन मुश्किलों का सामना करने की हिम्मत, समर्पण और बेहतरीन प्रदर्शन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से ही बनते हैं। आपकी शानदार यात्रा लाखों भारतीयों, खासकर युवा एथलीटों को निडर होकर सपने देखने और महानता हासिल करने की कोशिश करने के लिए प्रेरित करती रहेगी. हम आपके और भी सफल होने की कामना करते हैं क्योंकि आप ग्लोबल मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाती रहेंगी. पूरे देश को आप पर बहुत गर्व है.
A golden beginning for Team India at the Commonwealth Games 2026 🇮🇳
— Om Birla (@ombirlakota) July 26, 2026
Heartiest congratulations to Mirabai Chanu on clinching India's first Gold Medal in the Women's 48kg Weightlifting event at the Commonwealth Games 2026.
Winning a third consecutive Commonwealth Games Gold is an… pic.twitter.com/80msHhW4Qq
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी दी बधाई
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी मीराबाई की लगातार तीसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने की उपलब्धि की सराहना की. मीराबाई ने इससे पहले 2018, 2022 और अब 2026 में भी स्वर्ण पदक जीतकर दुर्लभ स्वर्णिम हैट्रिक पूरी की है. मांडविया ने ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘स्वर्ण पदकों की हैट्रिक. ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई. आपका अटूट समर्पण, अद्भुत निरंतरता और असाधारण ताकत भारत को वैश्विक मंच पर लगातार गौरवान्वित कर रही है.'
मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में लगाई 'गोल्डन हैट्रिक'
ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू ने रविवार को ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टिंग के इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय लिखा. चानू ने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग का खिताब जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल की हैट्रिक पूरी कर ली. इसी के साथ उन्होंने गेम्स और कॉमनवेल्थ स्नैच रिकॉर्ड भी तोड़े. नाइजीरिया की सिल्वर मेडलिस्ट रूथ असुकुओ न्योंग कुल 168 किग्रा वजन (75 स्नैच और 93 क्लीन एंड जर्क) उठाकर दूसरे स्थान पर रहीं, जो मीराबाई के विजयी प्रदर्शन से पूरे 22 किग्रा कम था। मलेशिया की आइरीन हेनरी ने कुल 167 किग्रा (77 स्नैच और 90 क्लीन एंड जर्क) ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया.
मीराबाई चानू ने 2014 ग्लासगो में सिल्वर मेडल हासिल किया था. इसके बाद 2018 गोल्ड कोस्ट, 2022 बर्मिंघम और 2026 ग्लासगो में गोल्ड मेडल अपने नाम किए. ग्लासगो गेम्स में भारत की पहली गोल्ड मेडलिस्ट मीराबाई ने मुश्किल शुरुआत से उबरते हुए शानदार प्रदर्शन किया. हालांकि वह 82 किग्रा स्नैच के अपने पहले प्रयास में असफल रहीं, लेकिन टोक्यो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट ने दूसरे प्रयास में वह वजन उठा लिया और फिर अपने आखिरी प्रयास में बार का वजन बढ़ाकर 85 किग्रा कर दिया, जिससे उन्होंने इस इवेंट में कॉमनवेल्थ गेम्स के नए रिकॉर्ड और नए कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड बनाए.
रिकॉर्ड-तोड़ स्नैच के कारण 'क्लीन एंड जर्क' में आठ किलोग्राम की बढ़त बनाने के बाद, मणिपुर की इस वेटलिफ्टर ने क्लीन एंड जर्क के अपने पहले प्रयास में बार को गिरा दिया, लेकिन दूसरे प्रयास में 105 किग्रा वजन उठाकर गोल्ड मेडल पक्का कर लिया.
दिन की शुरुआत में ऋषिकांत ने दिलाया मेडल
दिन की शुरुआत में, भारत ने ऋषिकांत सिंह चानंबम के साथ अपना मेडल खाता खोला था. ऋषिकांता ने पुरुषों के 60 किग्रा इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता. ऋषिकांत ने 121 किग्रा वजन उठाकर स्नैच में कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ा, जो पिछले 120 किग्रा के रिकॉर्ड से ज्यादा था. इसके बाद उन्होंने क्लीन एंड जर्क में 143 किग्रा वजन उठाया, जिससे उनका कुल वजन 264 किग्रा हो गया और उन्होंने सिल्वर मेडल जीता। मलेशिया के बिन कस्डन मोहम्मद अनिक (273 किलोग्राम) ने गोल्ड अपने नाम किया, जबकि केन्या के जोशुआ अमूंगा मबोया (260 किलोग्राम) ने सिल्वर जीता.
ये भी पढ़ें- Super Exclusive: 'गोल्ड जीतकर बहुत खुश हूं ', मीराबाई चानू की पहली प्रतिक्रिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं