विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2021

धावक दुती चंद को उड़ीसा सरकार ने खेल रत्न के लिए नामित किया

ओडिशा सरकार (Odisha govt) ने मंगलवार को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए मशहूर धाविका दुती चंद को नामित किया है.

धावक दुती चंद को उड़ीसा सरकार ने खेल रत्न के लिए नामित किया
दुती चंद को राजीव गांधी खेल रत्न के लिए नामित किया गया

ओडिशा सरकार (Odisha govt) ने मंगलवार को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए मशहूर धाविका दुती चंद को नामित किया है.एक अधिकारी ने यहां बताया कि दुती के अलावा, ओडिशा सरकार ने खेल मंत्रालय को पांच अन्य सिफारिशें भी भेजीं है. दुती ने ट्वीट किया ,‘‘ मैं खेलरत्न पुरस्कार के लिये मेरा नाम भेजने पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की शुक्रगुजार हूं. आपका आशीर्वाद हमेशा बना रहे.''

Archery World Cup: दीपिका कुमारी ने रचा इतिहास, दुनिया की नंबर वन तीरंदाज बनीं

दुती ने पिछले सप्ताह पटियाला में इंडियन ग्रां प्री 4 में 100 मीटर में अपना ही राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़कर 11 . 7 सेकंड का समय निकाला. वह ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने से 0 . 02 सेकंड से चूक गई. विश्व रैंकिंग के आधार पर उनका तोक्यो ओलंपिक खेलना तय है.

दुती को पिछले साल अर्जुन पुरस्कार मिला था. ओडिशा सरकार ने तोक्यो ओलंपिक जा रही भारतीय हॉकी टीम के सदस्य बीरेंद्र लाकड़ा का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिये , हॉकी कोच कालू चरण चौधरी का नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिये , पूर्व फर्राटा धाविका ओलंपियन अनुराधा बिस्वाल का नाम ध्यानचंद पुरस्कार के लिये भेजा है. राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार के लिये केआईआईटी डीम्ड यूनिवर्सिटी और ओडिशा खनन निगम के नाम भेजे गए हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com