विज्ञापन

कौन हैं कृष्ण चंद्र? जिन्होंने यूथ चैंपियनशिप में बनाया गजब का रिकॉर्ड, नीरज चोपड़ा की पकड़ी राह

कृष्ण चंद्र मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं. मौजूदा समय में वह महज 17 साल के हैं. उन्होंने मध्य प्रदेश में ही स्थित DSWY एकेडमी में मो. हदीश की देखरेख में जैवलिन थ्रो की बारीकियां सीखी है.

कौन हैं कृष्ण चंद्र? जिन्होंने यूथ चैंपियनशिप में बनाया गजब का रिकॉर्ड, नीरज चोपड़ा की पकड़ी राह
कौन हैं कृष्ण चंद्र?

एक समय था जब देश में भाला फेंक प्रतियोगिता में केवल नीरज चोपड़ा को लोग जानते थे. मगर हाल के वर्षों में कई होनहार खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल से लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. जिसमें रोहित यादव और यशवीर सिंह का नाम प्रमुख है. मगर इन खिलाड़ियों को भी टक्कर देने एक युवा स्टार आ गया है. जिसका नाम कृष्ण चंद्र है. कृष्ण चंद्र महज 17 साल के हैं और उन्होंने यूथ नेशनल्स 2026 टूर्नामेंट में 79.92 मीटर दूर भाला फेंकते हुए इतिहास रच दिया है. वह अपने इस बेहतरीन प्रदर्शन के साथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं, जो कि नए 700 ग्राम वाले जैवलिन के साथ भारतीय यूथ U-18 का नया रिकॉर्ड है.

यही नहीं कृष्ण चंद्र ने ना केवल नेशनल यूथ चैंपियनशिप में पुरुषों के जैवलिन थ्रो में अपना व्यक्तिगत शानदार प्रदर्शन किया है, बल्कि जारी सीजन में भारत की तरफ से U-18 कैटेगरी में पांच थ्रो में से शानदार चार थ्रो भी उन्हीं के नाम है. मौजूदा समय में वह 70 मीटर का मार्क पार करने वाले एकमात्र भारतीय U-18 एथलीट हैं. जिसके बाद से हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है. अगर आप भी युवा एथलीट के बारे में सर्च कर रहे हैं तो उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें हम आप तक लेकर आए हैं, जो कुछ इस प्रकार है- 

कौन हैं जैवलिन थ्रोअर कृष्ण चंद्र? 

थ्रोअर कृष्ण चंद्र मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं. मौजूदा समय में वह महज 17 साल के हैं. युवा कृष्ण चंद्र मध्य प्रदेश में ही स्थित DSWY एकेडमी में मो. हदीश की देखरेख में जैवलिन थ्रो की शुरुआती बारीकियां सीखी है. 

कृष्ण चंद्र की हालिया विशेष उपलब्धियां 

कृष्ण चंद्र ने नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में 79.92 मीटर दूर भाला फेंकते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. यही नहीं इस थ्रो के साथ ही उन्होंने 2018 से कायम 77.41 मीटर के मीट रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है, जो रोहित यादव के नाम दर्ज था. बेहतरीन प्रदर्शन के साथ वह भारत के सर्वश्रेष्ठ अंडर-18 जैवलिन थ्रोअर्स में शामिल हो गए हैं. 

चर्चा की वजह 

आपके मन में सवाल जरूर उठ रहा होगा कि आखिर कृष्ण चंद्र की चर्चा इतनी क्यों हो रही है? तो आपके इस सवाल का जवाब भी हम लेकर आए हैं. महज 17 साल की उम्र में 79.92 मीटर दूर का थ्रो करना आसान नहीं होता है. इस कार्य को भारतीय जूनियर एथलेटिक्स में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में उनके प्रदर्शन में और सुधार होगा और वह देश के लिए बड़े इवेंट में कई मेडल अपने नाम करेंगे. 

यह भी पढ़ें- जिस मैदान पर मां ने खेला था वर्ल्ड कप, अब वहीं बेटे का होगा डेब्यू, भावुक हुईं प्रीतम सिवाच

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com