विज्ञापन

Sports Budget 2026: खेल क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान, खेलो इंडिया मिशन शुरू, 10 साल का प्लान तैयार

खेलो इंडिया मिशन अगले दशक में इंटीग्रेटेड टैलेंट डेवलपमेंट, कोच और सपोर्ट स्टाफ के विकास, खेल विज्ञान के इंटीग्रेशन, प्रतियोगिताओं, ट्रेनिंग के लिए स्पोर्ट्स इंफ्रा के विकास के साथ खेल क्षेत्र को बदलने का मिशन है. 

Sports Budget 2026: खेल क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान, खेलो इंडिया मिशन शुरू, 10 साल का प्लान तैयार
Sports Budget 2026: वित्त मंत्री ने खेल क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए खेलो इंडिया मिशन शुरू करने का प्रस्ताव किया

Union Budget2026: वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन ने अगले दशक में भारत के खेल क्षेत्र को बदलने के लिए खेलो इंडिया मिशन शुरू करने का प्रस्ताव दिया है.इस मिशन में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और कोच शामिल होंगे. 'खेलो इंडिया मिशन' के तहत खेल और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 15 आर्कियोलॉजिकल साइट्स को जीवंत सांस्कृतिक डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित करने का प्रस्ताव है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खेलो इंडिया मिशन को लेकर कहा, "मैं अगले दशक में खेल सेक्टर को बदलने के लिए खेलो इंडिया मिशन शुरू करने का प्रस्ताव करती हूं" 

इस मिशन के तहत एक इंटीग्रेटेड टैलेंट डेवलपमेंट पाथवे, जिसे ट्रेनिंग सेंटर्स का सपोर्ट मिलेगा जो फाउंडेशनल, इंटरमीडिएट और एलीट लेवल के होंगे. वहीं, इस मिशन में खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का सिस्टमैटिक डेवलपमेंट पर फोकस किया जाएगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

'खेलो इंडिया मिशन' इन चीज़ों में मदद करेगा

A: एक इंटीग्रेटेड टैलेंट डेवलपमेंट रास्ता, जिसे ट्रेनिंग सेंटर्स सपोर्ट करेंगे जो शुरुआती, इंटरमीडिएट और एलीट लेवल के होंगे

 B: सपोर्ट स्टाफ का सिस्टमैटिक डेवलपमेंट और सपोर्ट

 C: स्पोर्ट्स साइंस और टेक्नोलॉजी का इंटीग्रेशन

 D: खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और प्लेटफॉर्म देने के लिए कॉम्पिटिशन और लीग

 E: ट्रेनिंग और कॉम्पिटिशन के लिए स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर का डेवलपमेंट

बता दें कि खेलो इंडिया मिशन अगले दशक में इंटीग्रेटेड टैलेंट डेवलपमेंट, कोच और सपोर्ट स्टाफ के विकास, खेल विज्ञान के इंटीग्रेशन, प्रतियोगिताओं, ट्रेनिंग के लिए स्पोर्ट्स इंफ्रा के विकास के साथ खेल क्षेत्र को बदलने का मिशन है. 

भारत एक बड़े खेल बदलाव की ओर देख रहा है:
यह रणनीतिक बदलाव ऐसे समय में आया है जब भारत 2030 में अहमदाबाद में 100वें कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी करने की तैयारी कर रहा है और 2036 ओलंपिक गेम्स के लिए अपनी दावेदारी को मज़बूत कर रहा है. 10 साल के डेवलपमेंट के लिए प्रतिबद्ध होकर, सरकार संरचनात्मक बदलाव की नींव रख रही है, यह सुनिश्चित करते हुए कि "खेलो इंडिया" की भावना भारत की राष्ट्रीय पहचान और आर्थिक ताने-बाने का एक स्थायी हिस्सा बन जाए. खेलो इंडिया कार्यक्रम युवा मामले और खेल मंत्रालय की ओर से भारत में ज़मीनी स्तर पर खेल संस्कृति को फिर से ज़िंदा करने के लिए शुरू किया गया था. इसे 2016-17 में कॉन्सेप्ट के तौर पर लाया गया था और जनवरी 2018 में पहले खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के साथ आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया था. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com