Indian shooting coach and Asian Games gold medalist Jaspal Rana dies News: देश के सर्वश्रेष्ठ पिस्टल निशानेबाजों में से एक जसपाल राणा (Jaspal Rana) का दिल से संबंधित बीमारी के कारण गुरुवार (12 जून 2026) को निधन हो गया. राणा 49 के वर्ष थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी रीना राणा, पिता नारायण सिंह राणा, दो बच्चे देवांशी और बेटा युवराज एवं उनकी बहन सुषमा सिंह और छोटा भाई सुभाष राणा शामिल हैं. एनआरएआई के अध्यक्ष कलिकेश नारायण सिंह देव के मुताबिक बीते गुरुवार की देत रात को उन्हें दिल्ली स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उन्होंने अपने जीवन की आखिरी सांस ली.
Here are the LIVE Updates of 'Indian shooting legend and coach Jaspal Rana, Dies at 49'
Jaspal Rana Passes Away Live: देहरादून ले जाया जाएगा जसपाल राणा का पार्थिव शरीर
जसपाल राणा के आवास पर हमारे रिपोर्टर को पता चला है कि उनके पार्थिव शरीर को देहरादून ले जाया जाएगा.
Jaspal Rana Passes Away Live: जसपाल राणा के निधन पर रोंजन सोढ़ी ने कहा, 'वह महान शख्स और बहुत अच्छे दोस्त थे'
जसपाल राणा के आकस्मिक निधन पर पर पूर्व वर्ल्ड वन निशाने बाज रोंजन सोढ़ी ने कहा, 'मुझे उनके निधन के बारे में मीडिया के जरिए ही पता चला. मुझे सुबह सुबह दोस्तों और मीडिया वालों के कई मिस्ड कॉल मुझे मिले. जब मैंने उन्हें कॉल किया तो मुझे इस दुखद घटना के बारे में जानकारी मिली. बहुत दुखी हूं. यह बेहद दुखदाई खबर है. वह महान शख्स और एक बहुत अच्छे दोस्त थे.'
Jaspal Rana Passes Away Live: जसपाल राणा के निधन से दुखी हुए पूर्व ओलंपिक शूटर मनशेर सिंह
देश के पूर्व ओलंपिक शूटर मनशेर सिंह ने जसपाल राणा के निधन पर शोक जताया है. उनका कहना है, 'मैं सोच भी नहीं पा रहा हूं कि यह क्या हो गया. सबसे परेशानी की बात है कि उनके दो बच्चे हैं. परिवार है. उनको सबसे ज्यादा असर हुआ है इसका.'
Jaspal Rana Passes Away Live: खिलाड़ी और रिश्तेदारों की आवाजाही शुरू
जसपाल राणा के घर पर मौजूदा एमं पूर्व खिलाड़ियों ने आना शुरू कर दिया है. यहीं नहीं रिश्तेदारों की भी आवाजाही लगी हुई है. सुधांशु मित्तल ने संवेदनाएं व्यक्त की हैं.
Jaspal Rana Passes Away Live: जसपाल राणा के पार्थिव शरीर को अस्पताल से उनके घर ले जाता हुआ वाहन
निधन के बाद जसपाल राणा के पार्थिव शरीर को अस्पताल से उनके घर पर ले जाता वाहन.
#WATCH | Delhi: The body of Jaspal Rana, shooter and coach of Double Olympics medalist Manu Bhaker, who passed away at Max Saket Hospital this morning, is being taken from the hospital. https://t.co/ZOva000VYr pic.twitter.com/y9CQd2oxek
— ANI (@ANI) June 12, 2026
Jaspal Rana Passes Away Live: जसपाल राणा के घर पर दिग्गजों की लगी लाइन
जसपाल राणा के घर पर दिग्गजों का आना जाना लगा हुआ है. 49 वर्ष की उम्र में आज पूर्व दिग्गज शूटर ने दुनिया का अलविदा कह दिया.
Jaspal Rana Passes Away Live: जसपाल राणा के पार्थिव शरीर को सैनिक फार्म ले जाया गया
जसपाल राणा के पार्थिव शरीर को साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल से सैनिक फार्म लाया गया है.