विज्ञापन

VIDEO: बीच मैदान में घमासान, पुर्तगाल और चिली खिलाड़ियों के बीच हुई हाथापाई, रोनाल्डो बस देखते रह गए

पुर्तगाल और चिली के बीच खेले गए एक मैत्रीपूर्ण मुकाबले में राफेल लियाओ और इवान रोमन आमने सामने आ गए. इस बीच दोनों खिलाड़ियों के बीच हाथापाई भी हुई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

VIDEO: बीच मैदान में घमासान, पुर्तगाल और चिली खिलाड़ियों के बीच हुई हाथापाई, रोनाल्डो बस देखते रह गए
पुर्तगाल बनाम चिली मुकाबले में भिड़ें खिलाड़ी

फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) के आगाज में गिनती के महज चार दिन शेष रह गए हैं. उससे पहले पुर्तगाल और चिली (Portugal vs Chile) के बीच खेले गए एक मैत्रीपूर्ण मुकाबले में हुई झड़प ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है. मैच के दौरान दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ियों ने अपना आपा खो दिया. जिसके बाद बीच मैदान में लोगों को हाथापाई देखने को मिली. बढ़ते विवाद को देखते हुए मैच रेफरी ने एक्शन लिया और विवाद में मुख्य रूप से शामिल पुर्तगाल के राफेल लियाओ (Rafael Leao) और चिली के इवान रोमन (Ivan Roman) को सीधे रेड कार्ड दिखाते हुए बाहर का रास्ता दिखा दिया. 

पहले हाफ में दिखा विवाद  

मैच के दौरान यह विवाद पहले हाफ में देखने को मिला. चिली के जब एक खिलाड़ी से पुर्तगाली प्लेयर जोआओ कैंसलो गेंद छीनने का प्रयास कर रहे थे. यह बात इवान रोमन को रास नहीं आई. जिसके बाद उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी. इसके बाद वाद विवाद बढ़ गया. रोमन की तरफ से कैंसलो को धक्का देने के बाद इस विवाद में लियाओ भी कूद पड़े. इस बीच उनके और चिली के डिफेंडर की बीच काफी गरमागरमी देखने को मिली. 

सोशल मीडिया पर इस घटना के कुछ वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं. जिसमें एसी मिलान के स्टार लियाओ को रोमन को धक्का देते हुए देखा जा सकता है. जिसके बाद खेल कुछ देर तक रुका रहा. मैदान में दोनों टीमों के खिलाड़ी पास एकत्रित हो गए. मैच रेफरी को फैसला सुनाने से पहले स्थिति को संभालना पड़ा. तब जाकर कहीं दोबारा खेल शुरु हो पाया. 

बस देखते भर रह गए रोनाल्डो

वायरल हो रहे वीडियो में स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) को भी देखा जा सकता है. मगर इस विवाद में वह शामिल नहीं और बस स्थिति को भांपते हुए नजर आए. 

यह भी पढ़ें- FIFA वर्ल्ड कप में 4 भारतीय तड़का, जबकि भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी कर रहे कॉन्ट्रैक्ट का इंतजार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com