विज्ञापन

भारत के सबसे तेज गुरिंदरवीर सिंह नहीं कर पाए 100 मीटर फाइनल के लिए क्वालीफाई, लॉन्ग जंप में श्रीशंकर, लोकेश फाइनल में

गुरिंदरवीर सिंह भारत के सबसे तेज धावक हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले उन्होंने नेशल रिकॉर्ड तोड़ा था. लेकिन वह क्वालीफाइंग राउंड से आगे नहीं बढ़ पाए.

भारत के सबसे तेज गुरिंदरवीर सिंह नहीं कर पाए 100 मीटर फाइनल के लिए क्वालीफाई, लॉन्ग जंप में श्रीशंकर, लोकेश फाइनल में
India's fastest man Gurindervir Singh fails to qualify for the 100m final

भारत के फर्राटा धावक गुरिंदरवीर सिंह राष्ट्रमंडल खेलों में उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए और 10.39 सेकंड के निराशाजनक समय के साथ हीट (शुरुआती दौर) में 28वें स्थान पर रहने के बाद पुरुषों की 100 मीटर दौड़ की स्पर्धा से बाहर हो गए. जबकि लंबी कूद में एम श्रीशंकर और लोकेश ने क्वालीफाइंग स्तर पार करके फाइनल में जगह बना ली. श्रीशंकर ने ग्रुप ए में अपने पहले ही प्रयास में 8.01 मीटर के प्रयास से फाइनल में जगह बना ली. उनका सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8.38 मीटर है. फाइनल के लिए क्वालीफाइंग स्तर आठ मीटर या सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कम से कम 12 खिलाड़ी हैं.

गुरिंदरवीर से 100 मीटर दौड़ में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के करीब भी नहीं पहुंच पाए और पहले दौर में ही बाहर हो गए. गुरिंदरवीर ने हीट चार की पांचवीं लेन में अच्छी शुरुआत की. वह शुरू में जमैका के रोहन वॉटसन के साथ बने रहे, लेकिन जमैका के खिलाड़ी ने अंतिम 30-35 मीटर में तेजी दिखाई और 10.13 सेकंड के साथ पहला स्थान हासिल किया. 

भारतीय खिलाड़ी ने अपनी हीट में दूसरा स्थान हासिल किया लेकिन वह कुल मिलाकर 28वें स्थान पर रहे और इस तरह से सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गए. वॉटसन कुल मिलाकर नौवें स्थान पर रहे और मंगलवार को होने वाले सेमीफाइनल में पहुंच गए. सात खिलाड़ी बाई मिलने के कारण पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच गए थे. हीट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 17 खिलाड़ियों ने उनके साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई.

पंजाब के 25 वर्षीय खिलाड़ी गुरिंदरवीर ने मई में रांची में फेडरेशन कप में 10.09 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था. वह 10.10 सेकंड से कम समय निकालने वाले पहले भारतीय हैं. लेकिन यहां वह इस प्रदर्शन को नहीं दोहरा पाए.     

लॉन्ग जंप के फाइनल में श्रीशंकर, लोकेश

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को अपने पहले ही प्रयास में क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में जगह बना ली. श्रीशंकर ने ग्रुप ए में अपने पहले ही प्रयास में 8.01 मीटर के प्रयास से फाइनल में जगह बना ली. उनका सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8.38 मीटर है. सत्ताइस साल के श्रीशंकर को उम्मीद है कि वह 2022 में खेलों के पिछले सत्र में जीते रजत पदक को बेहतर करेंगे. लोकेश सत्यनाथन इस स्पर्धा में हिस्सा लेने वाले दूसरे भारतीय रहे और उन्होंने भी 7.77 की जंप के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया. लॉन्ग जंप का फाइनल 29 जुलाई को होगा.

यह भी पढ़ें: 'देश को आपकी कामयाबी पर गर्व' CWG 2026 में सिल्वर जीतने पर राजा मुथुपंडी को राष्ट्रपति मुर्मु, पीएम मोदी ने दी बधाई

यह भी पढ़ें: 'हमारे लिए काफी राहत की बात' जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज जीत पर उपकप्तान तिलक वर्मा ने कही बड़ी बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Commonwealth Games 2026, Gurindervir Singh, Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com