विज्ञापन

India vs Pakistan hockey: भारत-पाकिस्तान ने हाथ मिलाया या नहीं? महामुकाबले में दिखी खास झलक

भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का अहम मुकाबला शुरू हो चुका है. मैच से पहले जिस बात को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा थी, उसका जवाब मिल गया है. बुधवार को नीदरलैंड्स के एम्स्टेलवीन स्थित वेगेनर स्टेडियम में मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया.

India vs Pakistan hockey: भारत-पाकिस्तान ने हाथ मिलाया या नहीं? महामुकाबले में दिखी खास झलक
India vs Pakistan
X (formerly Twitter)

भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के अहम मुकाबले से पहले जिस बात को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा थी, उसका जवाब मिल गया है. बुधवार को नीदरलैंड्स के एम्स्टेलवीन स्थित वेगेनर स्टेडियम में मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और अभिवादन किया. दोनों टीमें पूल-डी के इस मुकाबले में आमने-सामने हैं.

भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला ऐसे वक्त में हो रहा है, जब दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव काफी बढ़ा हुआ है.  इस साल लंदन में एफआईएच प्रो लीग के दौरान भी भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने राष्ट्रगान के बाद एक-दूसरे से हाथ मिलाया था. मुकाबला खत्म होने के बाद भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने हाथ मिलाकर अभिवादन किया था. यानी इस साल दोनों टीमों के बीच यह पहली बार नहीं है, जब खिलाड़ियों ने मैदान पर खेल भावना का प्रदर्शन किया है.

भारत के लिए ड्रॉ भी काफी

हॉकी वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट में इस मुकाबले का दोनों टीमों के लिए काफी महत्व है. भारत अगर पाकिस्तान के खिलाफ मैच ड्रॉ भी कर लेता है तो उसकी दूसरे ग्रुप स्टेज में जगह पक्की हो जाएगी. हालांकि भारतीय टीम की कोशिश जीत के साथ अगले दौर में पहुंचने की होगी.

पाकिस्तान के लिए जीत जरूरी

दूसरी तरफ पाकिस्तान के लिए समीकरण काफी मुश्किल हैं. उसे अगले दौर में जगह बनाने के लिए भारत के खिलाफ तीनों अंक हासिल करने होंगे. ऐसे में दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है.

हरमनप्रीत ने दिलाई भारत को बढ़त

मैच में भारत ने शानदार शुरुआत की. कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 5वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी. इसके बाद मुकाबला तेज हो गया और दोनों टीमों की ओर से लगातार हमले देखने को मिले. ताजा स्कोर के मुताबिक भारत पाकिस्तान के खिलाफ 2-0 से आगे है.

ये भी पढ़ें-  India vs Pakistan LIVE Score, Hockey World Cup 2026: हरमनप्रीत के बाद मनदीप का कमाल, पहले क्वार्टर में भारत ने दागा दूसरा गोल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com