विज्ञापन

भारतीय मूल के अरबपति विनोद खोसला का बड़ा धमाका! रिकॉर्ड कीमत में खरीदी Super Bowl चैंपियन टीम

भारतीय मूल के अरबपति विनोद खोसला ने मौजूदा सुपर बाउल चैंपियन सिएटल सीहॉक्स को खरीद लिया है. इस डील की कीमत $9.6 बिलियन है और उम्मीद है कि यह नेशनल फुटबॉल लीग का रिकॉर्ड बनाएगी.

भारतीय मूल के अरबपति विनोद खोसला का बड़ा धमाका! रिकॉर्ड कीमत में खरीदी Super Bowl चैंपियन टीम
IANS

भारत में जन्मे अरबपति विनोद खोसला के नेतृत्व वाले एक ओनरशिप ग्रुप ने मौजूदा सुपर बाउल चैंपियन 'सिएटल सीहॉक्स' को खरीद लिया है. पॉल जी. एलन की एस्टेट ने बताया कि उन्होंने खोसला परिवार के नेतृत्व वाले एक ग्रुप के साथ बिक्री का औपचारिक समझौता किया है. इस ग्रुप में खास तौर पर 71 वर्षीय सन माइक्रोसिस्टम्स के को-फाउंडर विनोद खोसला शामिल हैं, जो सैन फ्रांसिस्को 49ers (San Francisco 49ers) के ओनरशिप ग्रुप में भी पार्टनर हैं. सीहॉक्स के बयान के अनुसार, खोसला परिवार टीम का कंट्रोलिंग ओनर बन जाएगा.

जीत की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

विनोद खोसला ने एक बयान में कहा, "सिएटल सीहॉक्स की अगली कमान संभालने की जिम्मेदारी मिलना हमारे लिए सम्मान की बात है. हम पॉल एलन द्वारा बनाई गई जीत की विरासत को आगे बढ़ाने और सीहॉक्स ऑर्गनाइज़ेशन व दुनिया भर के फैंस का भरोसा जीतने के लिए उत्सुक हैं." इस डील को पूरा करने के लिए NFL मालिकों की मंजूरी ज़रूरी है.

चैरिटी में दान होगी मिली रकम

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर एलन (जिनका 2018 में निधन हो गया था) की एस्टेट ने ट्रस्ट की एग्जीक्यूटर और पॉल की बहन जोडी एलन को निर्देश दिया है कि वे सीहॉक्स की बिक्री से मिलने वाली पूरी रकम चैरिटी में दान कर दें. विनोद खोसला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, "इस शानदार फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हूं. साथ ही, इस बात से भी उत्साहित हूं कि पूरी रकम एक नॉन-प्रॉफिट संस्था को जाएगी. बिक्री फाइनल होने तक कोई और टिप्पणी नहीं."

अब तक की सबसे बड़ी खरीद

दरअसल, लेन-देन की शर्तें नहीं बताई गईं, लेकिन ESPN ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी कि बिक्री की कीमत 9.612 बिलियन डॉलर थी, जो किसी NFL क्लब के लिए अब तक की सबसे बड़ी खरीद राशि है. हाल ही में NFL में वाशिंगटन कमांडर्स की बिक्री 2023 में 6.05 बिलियन डॉलर में हुई थी. डील पूरी होने से पहले खोसला परिवार को प्रतिद्वंद्वी टीम 49ers में अपनी सारी हिस्सेदारी छोड़नी होगी. ESPN की रिपोर्ट के मुताबिक, उम्मीद है कि अगले महीने होने वाली लीग मीटिंग से पहले यह कदम उठा लिया जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com