विज्ञापन

सेनेगल का एम्बाप्पे के तूफान से निपटना मुश्किल, ये 5 कौशल बनाते हैं फ्रांसिसी फॉरवर्ड को खतरनाक

पूर्व चैंपियन फ्रांस फीफा वर्ल्ड कप 2026 में आज अपने अभियान का आगाज सेनेगल के खिलाफ करने जा रहा है. और भारत सहित दुनिया के करोड़ों फुटबॉल प्रेमियों की नजरे स्टार फॉरवर्ड एम्बाप्पे पर लगी हैं

सेनेगल का एम्बाप्पे के तूफान से निपटना  मुश्किल, ये 5 कौशल बनाते हैं फ्रांसिसी फॉरवर्ड को खतरनाक
काइलियन एम्बाप्पे आज रात खेले जाने वाले मुकाबले का सबसे बड़ा आकर्षण हैं
Source: scocial media

Kylian Mbappé V/S Senegal: तीन देशों मे खेले जा रहे फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप (Fifa 2026) के आज भारतीय समयानुसार अमेरिका के न्यू जर्सी के मेटलाइप स्टेडियम में रात 12:30 बजे से खेले जाने वाले मैच में जब पूर्व चैंपियन फ्रांस (France V/S Senegal) सेनेगल के खिलाफ मैदान पर उतरेगा, तो करोड़ों भारतीयों सहित दुनिया भर के फैंस की नजरें फ्रांसिसी  सुपरस्टार  काइलियन एम्बाप्पे (Kylian Mbappe) पर लगी होंगी. और सेनेगल के लिए इस सुपर पावरफुल स्ट्राइकर से निपटना आसान होने नहीं जा रहा.  चलिए एम्बाप्पे से जुड़ी वो 5 बड़ी बातें जान लीजिए, जो मुकाबले से पहले से ही सेनेगल के चेहरे पर पसीना लाने के लिए काफी हैं

एम्बाप्पे के खेल की 5 सबसे बड़ी बातें

फ्रांस के इस स्ट्राइकर को दुनिया के सबसे तेज-तर्रार फॉरवर्डों में से एक गिना जाता है. विरोधी डिफेंडर जरा चूके नहीं कि गेंद गई समझो गोलपोस्ट में. चलिए आप जान लीजिए एम्बाप्पे के खेल की वो 5 सबसे खास  बातें क्या  हैं, जो उन्हें वेरी-वेरी स्पेशल बनाती हैं. 

1. जादुई रफ्तार:

एम्बाप्पे की रफ्तार उनकी सबसे बड़ी ताकत है. और इसके पीछे वजह यह है कि उनका स्टेमिना और स्पीड दोनों को मिलाकर ग्राफ खासा ऊंचा है.  वे बिना गेंद के और गेंद के साथ, दोनों ही स्थितियों में इतनी तेजी से दौड़ते हैं कि दुनिया के अच्छे से अच्छे डिफेंडर्स भी उन्हें पकड़ नहीं पाते. मैदान पर उनकी रफ्तार की तुलना अक्सर ट्रैक एंड फील्ड एथलीटों से की जाती है. और यही तूफानी स्पीड ही विरोधी डिफेंडरों को छकाते हुए गेंद को गोलपोस्ट मे भेज देती है

2. सटीक फिनिशिंग 

गोल पोस्ट के सामने एम्बाप्पे बेहद शांत और सटीक रहते हैं. चाहे वन-ऑन-वन (सिर्फ गोलकीपर और वो) की स्थिति हो या मुश्किल एंगल से शॉट लेना हो, वह गेंद को जाल में डालना बखूबी जानते हैं. और  इसका सबसे बड़ा सबूत एम्बाप्पे ने पिछले साल विश्व कप के फाइनल में अर्जेंटीना के खिलाफ हैट्रिक जड़कर दिया. 

3. बेहतरीन ड्रिबलिंग और स्किल 

रफ्तार के साथ-साथ उनके पास कमाल का बॉल कंट्रोल है. वे बहुत कम जगह में भी डिफेंडर्स को छकाकर निकलने की कला (जैसे 'स्टेप-ओवर्स' और अचानक दिशा बदलना) में माहिर हैं. उनकी स्पीड और स्टेमिना इस कौशल को एक स्तर और ऊंचा ले जाने का काम करता है, जिससे विरोधी टीम के लिए उन्हें रोकना लगभग असंभव हो जाता है.

4. मानसिक मजबूती 

एम्बाप्पे दबाव वाले मैचों में और निखर कर सामने आते हैं.  उनकी मानसिक मजबूती, दबाब के पलों में बेहतर खेल उन्हें बड़े मैचों का खिलाड़ी बनाता है.  बहुत से खिलाड़ी बड़े फाइनल में दबाव में आ जाते हैं, लेकिन एम्बाप्प ने सिर्फ 23 साल की उम्र तक दो विश्व कप फाइनल खेले और दोनों में गोल दागे. वे मुश्किल समय में अपनी टीम की जिम्मेदारी उठाने से पीछे नहीं हटते, चुनौतियां स्वीकार करते हैं और यह उनकी मानसिक मजबूती के बारे में बताता है

5. विविधता

एम्बाप्पे अटैक की किसी भी पोजीशन पर खेल सकते हैं. वे लेफ्ट विंग से आकर गोल बना सकते हैं, सेंटर फॉरवर्ड बनकर सीधे बॉक्स में खेल सकते हैं, और खुद गोल करने के साथ-साथ अपने साथी खिलाड़ियों के लिए गोल के मौके  भी तैयार करते हैं.

एम्बाप्पे के 4 बड़े कारनामे

1 फ्रांस के सबसे युवा खिलाड़ी

निश्चित रूप से किलियन एम्बाप्पे ने फीफा विश्व कप के मंच पर जितने शानदार अंदाज में कदम रखा, वैसा अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के इतिहास में शायद ही किसी खिलाड़ी ने रखा हो. तेज-तर्रार फ्रांसिसी फॉरवर्ड ने साल 2018 में अपने पहले विश्व कप टूर्नामेंट के दूसरे मैच में अपने करियर का पहला गोल दागा था. महज 19 साल और 183 दिन की उम्र में एम्बाप्पे विश्व कप इतिहास में फ्रांस के सबसे युवा गोल करने वाले खिलाड़ी बने. तब उन्होंने पेरू के खिलाफ फ्रांस की 1-0 की जीत में एकमात्र गोल किया.

2. फाइनल में इतिहास में दूसरा सबसे कम उम्र में गोल

 एम्बाप्पे ने 2018 के टूर्नामेंट में कुल चार गोल किए, जिसमें क्रोएशिया के खिलाफ फाइनल में फ्रांस की 4-2 की जीत के दौरान 65वें मिनट में किया गया गोल भी शामिल था. फ्रांस को उसका दूसरा विश्व कप खिताब (पहला 1998 में) दिलाने में मदद करने के दौरान एम्बाप्पे ब्राजील के महान फॉरवर्ड पेले (1958) के बाद विश्व कप फाइनल में गोल करने वाले दूसरे किशोर (टीनएजर) बने.

3.  2022 विश्व कप फाइनल में हैट्रिक

इस प्रदर्शन के बाद एम्बाप्पे ने चार साल बाद भी विश्व कप के मंच पर अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा और 2022 में सात मैचों में आठ गोल दागे. उनमें से तीन गोल लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना के खिलाफ फाइनल में आए. हांलाकि इस मैच में फ्रांस को हार का सामना करना पड़ा था.  फ्रांस की हार के साथ ही 1966 में इंग्लैंड के ज्योफ हर्स्ट के बाद विश्व कप फाइनल में पहली हैट्रिक लगाने वाले खिलाड़ी बनने के बावजूद फ्रांस का यह युवा सितारा अपने पहले दो विश्व कप टूर्नामेंटों में पेले की तरह लगातार दो बार चैंपियन बनने से चूक गया. अब जब एम्बापे फ्रांस को फिर से फुटबॉल के शिखर पर ले जाने का लक्ष्य रख रहे हैं, तो आइए फीफा विश्व कप में उनके अब तक के करियर पर एक नजर डाल लीजिए:-


विश्व कप करियर के आंकड़े

टूर्नामेंट: तीन (2018, 2022)

मैच : 14

मैदान पर बिताया समय (Minutes): 1,131

गोल: 12

असिस्ट (Assists): 2

2018 फीफा विश्व कप (रूस)

▪︎ 7 मैच खेले

▪︎ 4 गोल किए

▪︎ 'युवा खिलाड़ी' का पुरस्कार (Young Player Award) जीता

▪︎ फ्रांस ने खिताब (टूर्नामेंट) जीता

2022 फीफा विश्व कप (कतर)

▪︎ 7 मैच खेले

▪︎ 8 गोल और 2 असिस्ट किए

▪︎ गोल्डन बूट (Golden Boot) जीता

▪︎ फ्रांस उपविजेता रहा (अर्जेंटीना से हारा)

लेखक के बारे में
img
मनीष शर्मा
डिप्टी न्यूज एडिटर
उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज,लखनऊ... वीनू मांकड़ ट्रॉफी... और फिर कूच बिहार ट्रॉफी में प्रतिनिधित्व करने के बाद, मनीष शर्मा का साल 2002 से राष्ट्रीय म... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com