विज्ञापन

CWG 2026: लॉन बॉल्स में रूपा और पिंकी हुई बाहर, पुरुष वर्ग में पुतुल की भी उम्मीदें खत्म

पुरुष सिंगल्स में पुतुल सोनोवाल की चुनौती खत्म हो गई है, जबकि महिला पेयर्स सेक्शनल स्पर्धा में आगे बढ़ने का रास्ता खुला हुआ है

CWG 2026: लॉन बॉल्स में रूपा और पिंकी हुई बाहर, पुरुष वर्ग में पुतुल की भी उम्मीदें खत्म
पुतुल सोनोवाल का सफर सिंगल्स वर्ग में खत्म हो गया
Source: Social media

भारत की रूपा रानी टिर्की और पिंकी सिंह को रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की लॉन बॉल्स महिला पेयर्स सेक्शनल स्पर्धा में लगातार तीन जीत के बाद नामीबिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. रूपा और पिंकी सेक्शन बी मैच में नामीबिया की अमांडा स्टीनकैंप और डायना विलजोएन की जोड़ी के खिलाफ टाईब्रेक में 0-3 से हार गईं. दोनों जोड़ियों ने एक-एक सेट जीता था. भारतीय टीम पहला सेट 5-7 से हार गई, लेकिन वापसी करते हुए दूसरा सेट 10-1 से जीत लिया. शनिवार को रूपा और पिंकी की भारतीय टीम ने टोंगा को टाईब्रेक में 2-0 से हराकर लगातार तीसरी जीत हासिल की थी. पुतुल सोनोवाल के रविवार को ग्रुप डी के मैच में माल्टा के शॉन जेम्स पार्निस से 0.5-1.5 से हारने के बाद उनकी पुरुष एकल सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गईं.

दो-सेट वाले इस मुकाबले में पार्निस ने शुरुआती सेट में दबदबा बनाए रखा. पांच ‘एंड' के बाद वह 10-0 से आगे थे जिसके बाद सोनोवाल ने आखिरी दो ‘एंड' में दो-दो शॉट लगाकर अंतर कम किया, लेकिन वह 4-10 से हार गए. सोनोवाल ने दूसरे सेट में बेहतर टक्कर दी। 0-4 से पिछड़ने के बाद, उन्होंने तीसरे ‘एंड' में चार शॉट लगाकर स्कोर बराबर किया और पांच ‘एंड' के बाद 7-4 की बढ़त बना ली.

हालांकि, पार्निस ने छठे ‘एंड' में दो और सातवें ‘एंड' में एक शॉट हासिल करके मैच 7-7 से ड्रॉ करा लिया. पहले सेट के लिए एक एक अंक और ड्रॉ हुए दूसरे सेट के लिए दोनों खिलाड़ियों को आधा-आधा अंक मिलने के साथ पार्निस ने 1.5-0.5 से जीत हासिल की और सोनोवाल की पुरुष एकल सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. यह पार्निस की चार मैच में तीसरी जीत थी और इससे वह ग्रुप डी तालिका में मलेशिया के इज्जत शमीर जुल्केप्ले के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए. तीसरे स्थान पर मौजूद सोनोवाल सोमवार को अपने आखिरी ग्रुप मैच में सबसे नीचे चल रहे कीनिया के अनवर हमदा के खिलाफ अपना अभियान खत्म करेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Commonwealth Games 2026, Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com