भारतीय मुक्केबाज जैसमीन लांबोरिया और प्रीति पवार ने शनिवार को राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के क्रमश: 57 किग्रा और 54 किग्रा वर्ग के फाइनल में जीत हासिल करके स्वर्ण पदक अपने नाम किए. प्रीति ने महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग के फाइनल में कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को एकतरफा 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता. इसके बाद मौजूदा विश्व चैंपियन जैसमीन ने भी उत्तरी आयरलैंड की गत चैंपियन माइकेला वॉल्श को 5-0 के समान अंतर से मात देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया.
Preeti, you have packed a golden punch for Bharat!
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) August 1, 2026
Heartiest congratulations on winning the Gold Medal in the Women's 54 kg Boxing event at #Glasgow2026.
Your outstanding performance has made the nation proud. Keep shining!#Cheer4Bharat #CWG2026 pic.twitter.com/UgCQRXhyk8
जैसमीन और वॉल्श के बीच पहला राउंड बेहद रोमांचक और कड़ा रहा, जिसमें दोनों मुक्केबाजों ने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी. जैसमीन ने यह राउंड विभाजित फैसले के आधार पर अपने नाम किया. उन्होंने हालांकि दूसरे राउंड में कई प्रभावशाली पंच लगाते हुए शानदार वापसी कर सर्वसम्मत फैसले से जीत दर्ज की.
इससे पहले प्रीति ने स्वर्ण पदक मुकाबले में दमदार शुरुआत की और पहला राउंड सर्वसम्मत फैसले से जीता. पांचों जज ने भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में 10-8 का फैसला दिया. बैंटमवेट वर्ग की विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज प्रीति ने दूसरे राउंड में भी अपना दबदबा कायम रखा और शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए दिन का पहला स्वर्ण पदक हासिल किया.
Indian boxer Preeti Pawar clinched gold in the women's 54kg category at the Commonwealth Games, beating Canada's Scarlett Delgado by unanimous decision in Glasgow
— Nabila Jamal (@nabilajamal_) August 1, 2026
Her mother, Salin Devi said: "It feels wonderful, I am truly happy. In the beginning, Preeti didn't really like the… pic.twitter.com/CoB8aDXBem
तिहरी कूद में प्रवीण चित्रावेल ने रजत और सेल्वा प्रभु को कांस्य
भारत के त्रिकूद खिलाड़ियों प्रवीण चित्रावेल और सेल्वा प्रभु तिरुमरन ने शनिवार को यहां ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में क्रमशः रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए. एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता प्रवीण चित्रावेल ने इस बार अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए 16.58 मीटर की कूद लगाकर रजत पदक जीता. उनके हमवतन सेल्वा प्रभु तिरुमरन ने 16.52 मीटर की छलांग से कांस्य पदक हासिल किया। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उनका पहला बड़ा पदक है.
जमैका के जॉर्डन स्कॉट ने 16.72 मीटर की कूद लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. इससे पहले पैरा एथलेटिक्स के पुरुषों की टी54 1500 मीटर फाइनल स्पर्धा में भारत के रमेश शनमुगम तीन मिनट 23.59 सेकेंड का समय लेकर सातवें स्थान पर रहे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं