राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी प्रवीण चित्रावेल और सेल्वा प्रभु ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष त्रिकूद स्पर्धा के क्वालीफिकेशन राउंड में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया. चित्रावेल ने अपने पहले और एकमात्र प्रयास में 16.41 मीटर की छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल किया. ठंडे और तेज हवाओं वाले मौसम के कारण 14 में से कोई भी एथलीट 16.60 मीटर के स्वतः क्वालीफिकेशन मानक को पार नहीं कर सका. चित्रावेल ने दूसरा और तीसरा प्रयास नहीं किया. उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड 17.37 मीटर है, जबकि इस सत्र का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17.08 मीटर रहा है.
In the final! ⚡
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 30, 2026
Praveen Chithravel is through to the Men's Triple Jump Final after a strong 16.41m effort in qualification at the Commonwealth Games Glasgow 2026. 👏
Watch the Men's Triple Jump Final on 1st August at 2:40pm LIVE & EXCLUSIVE on Sony Sports Network TV channels &… pic.twitter.com/wn7Wdz1aRA
दूसरी ओर प्रभु को क्वालीफिकेशन के दौरान कुछ तनावपूर्ण पल झेलने पड़े. उन्होंने अपने पहले दो प्रयास फाउल कर दिए, लेकिन अंतिम प्रयास में 16.26 मीटर की कूद लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया और फाइनल में जगह बना ली. शनिवार को होने वाले फाइनल के लिए शीर्ष 12 खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया. जमैका के जॉर्डन स्कॉट ने दूसरे प्रयास में 16.56 मीटर की छलांग लगाकर क्वालीफिकेशन राउंड में पहला स्थान हासिल किया.
वहीं ,पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में भारत के राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी विशाल टीके फाइनल में जगह बनाने में असफल रहेॉ. उन्होंने अपनी सेमीफाइनल हीट में 46.33 सेकेंड का समय लेकर छठा स्थान हासिल किया जो उनके स्तर के मुकाबले निराशाजनक प्रदर्शन रहा. प्रत्येक तीन सेमीफाइनल हीट से शीर्ष दो धावक और उनके बाद सबसे तेज समय निकालने वाले दो अन्य एथलीट फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं. विशाल ने इसी वर्ष मई में फेडरेशन कप के दौरान 44.98 सेकेंड का समय निकालकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था.
TOPS Development athletes Praveen Chithravel and Selva Prabhu T have qualified for the Men's Triple Jump Final at the Commonwealth Games 2026.
— SAI Media (@Media_SAI) July 30, 2026
Praveen secured 2nd place with a jump of 16.41m, while Selva finished 3rd with a jump of 16.26m, with both athletes advancing to the… pic.twitter.com/BWG6Sudged
लिशा दास आखिरी नंबर पर रहीं
भारतीय पैरा साइकिलिस्ट लिशा दास बृहस्पतिवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की सी4-सी5 4,000 मीटर व्यक्तिगत परसूट क्वालीफाइंग स्पर्धा में छठ और अंतिम स्थान पर रहने के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गईं. भारतीय दल की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी और राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली देश की एकमात्र पैरा-ट्रैक साइकिलिस्ट 16 वर्षीय इस खिलाड़ी ने क्वालीफाइंग राउंड में 6:58.000 का समय निकाला, जिसमें उनकी औसत गति 34.450 किमी प्रति घंटा रही.
ऑस्ट्रेलिया की तारा नेलैंड ने 4:45.796 के समय के साथ क्वालीफाइंग में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि इंग्लैंड की मॉर्गन न्यूबेरी ने 5:06.470 के समय के साथ दूसरा स्थान हासिल करके स्वर्ण पदक की दौड़ में अपनी जगह पक्की कर ली. न्यूजीलैंड की निकोल मरे (5:06.878) और ऑस्ट्रेलिया की एरिन नॉर्मोयल (5:24.264) कांस्य पदक के मुकाबले के लिए क्वालीफाई किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं