Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई से शुरू होने वाला है. एक बार फिर खेलों के महाकुंभ में 74 देशों के लगभग 3,000 एथलीट पैरा-स्पोर्ट्स सहित 13 खेलों में हिस्सा लेंगे. भारतीय दल में कुल 126 एथलीट शामिल हैं, जो सभी खेलों में मेडल जीतने की हर संभव कोशिश करने वाले हैं. भारत ने इन खेलों के लिए 77 पुरुष और 48 महिला एथलीटों (पैरा-स्पोर्ट्स सहित) को भेजा है. बता दें कि 1930 में शुरु हुए कॉमनवेल्थ गेम्स का यह 23वां संस्करण है. भारतीय दल अब तक आयोजित 22 संस्करणों में सिर्फ 4 संस्करणों (1930, 1950, 1962 और 1986) का हिस्सा नहीं रहा है.
सबसे ज्यादा भारत के एथलीट एथलेटिक्स में
सबसे ज्यादा एथलीट एथलेटिक्स में हैं, जहां 32 खिलाड़ी मेडल जीतने की कोशिश करेंगे, इनमें 10 महिलाएं और 22 पुरुष हैं. अन्य खेलों में एथलीटों की संख्या इस प्रकार है.
- बॉक्सिंग (14)
- जूडो (14)
- वेटलिफ्टिंग (12)
- ट्रैक साइक्लिंग (6)
- आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक (8)
- बॉल्स (6)
- स्विमिंग (5)
पैरा-एथलीटों में संख्या इस प्रकार है
- एथलेटिक्स (11)
- व्हीलचेयर बास्केटबॉल (4)
- पावरलिफ्टिंग (7)
- स्विमिंग (6)
- ट्रैक साइक्लिंग (1)
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शामिल होने वाले भारतीय एथलीटों की पूरी लिस्ट
ट्रैक
- गुरिंदरवीर सिंह - पुरुषों की 100 मीटर दौड़
- अनिमेश कुजूर - पुरुषों की 200 मीटर दौड़
- विशाल टीके - पुरुषों की 400 मीटर दौड़, मिक्स्ड 4 x 400 मीटर रिले
- राजेश रमेश - पुरुषों की 400 मीटर दौड़, मिक्स्ड 4 x 400 मीटर रिले
- गुलवीर सिंह - पुरुषों की 5000 मीटर दौड़, पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़
- तेजस शिर्से - पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़
- यशस पलक्ष - पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़
- संतोष कुमार तमिलरासन - पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़
- रशदीप कौर - महिलाओं की 400 मीटर दौड़, मिक्स्ड 4 x 400 मीटर रिले
- नीरू पाठक - महिलाओं की 400 मीटर दौड़, मिक्स्ड 4 x 400 मीटर रिले
- अंसा बाबू - महिलाओं की 400 मीटर दौड़, मिक्स्ड 4 x 400 मीटर रिले
- पारुल चौधरी - महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़, महिलाओं की 5000 मीटर दौड़
- प्रियंका गोस्वामी - महिलाओं की 10,000 मीटर वॉक
- रवीना गायकवाड़ - महिलाओं की 10,000 मीटर वॉक
फील्ड
- देव मीणा - पुरुषों की पोल वॉल्ट
- कुलदीप कुमार - पुरुषों की पोल वॉल्ट
- सर्वेश अनिल कुशारे - पुरुषों की ऊंची कूद
- आदर्श राम जे - पुरुषों की ऊंची कूद
- तेजस्विन शंकर - पुरुषों की ऊंची कूद, पुरुषों की डेकाथलॉन
- मुरली श्रीशंकर - पुरुषों की लंबी कूद
- लोकेश सत्यनाथन - पुरुषों की लंबी कूद
- प्रवीण चित्रवेल - पुरुषों की ट्रिपल जंप
- सेल्वा प्रभु - पुरुषों की ट्रिपल जंप
- समरदीप सिंह गिल - पुरुषों की शॉट पुट
- तजिंदरपाल सिंह तूर - पुरुषों की शॉट पुट
- नीरज चोपड़ा - पुरुषों की जैवलिन थ्रो
- रोहित यादव - पुरुषों की जैवलिन थ्रो
- यश वीर सिंह - पुरुषों की जैवलिन थ्रो
- पूजा सिंह - महिलाओं की ऊंची कूद
- मनप्रीत कौर - महिला गोला फेंक
- सीमा कालीरामना - महिला डिस्कस थ्रो
- निधि रानी - महिला डिस्कस थ्रो
ट्रैक (पैरा)
- राकेशभाई भट्ट - पुरुषों की 100 मीटर (T38)
- श्रेयांश त्रिवेदी - पुरुष 100 मीटर (T38)
- मोहम्मद बासिल एम - पुरुष 100 मीटर (T47)
- दिलीप महादु गावित - पुरुष 100 मीटर (T47)
- रमेश शनमुगम - पुरुष 1500 मीटर (T54)
फील्ड (पैरा)
- देवेन्द्र कुमार - पुरुष डिस्कस थ्रो (F44)
- सागर थायट - पुरुषों का डिस्कस थ्रो (F44)
- शुभम जुयाल - पुरुष शॉट पुट (F57)
- सोमन राणा - पुरुष शॉट पुट (F57)
- शर्मिला धनखड़ - महिला शॉट पुट (F57)
- शिल्पा के शायला - महिला शॉट पुट (F57)
बॉक्सिंग
- जदुमणि सिंह - पुरुष 55 किग्रा
- सचिन सिवाच - पुरुष 60 किग्रा
- आदित्य प्रताप सिंह - पुरुष 65 किग्रा
- सुमित कुंडू - पुरुष 70 किग्रा
- अंकुश अंकुश - पुरुष 80 किग्रा
- कपिल पोखरिया - पुरुष 90 किग्रा
- नरेंद्र बेरवाल - पुरुष 90+ किग्रा
- साक्षी चौधरी - महिला 51 किग्रा
- प्रीति पवार - महिला 54 किग्रा
- जैस्मिन लेम्बोरिया - महिला 57 किग्रा
- प्रिया घनघस - महिला 60 किग्रा
- परवीन हुडा - महिला 65 किग्रा
- अरुंधति चौधरी - महिला 70 किग्रा
- लवलीना बोर्गोहेन - महिला 75 किग्रा
जूडो
- हर्ष सिंह - पुरुष 60 किग्रा
- रोहित बसीर मजगुल - पुरुष 66 kg
- अरुण कुमार - पुरुषों का 73 kg
- हर्ष टोकस - पुरुषों का 81 kg
- करनजीत सिंह मान - पुरुषों का 90 kg
- अवतार सिंह - पुरुषों का 100 kg
- यश घंघास - पुरुषों का 100+ kg
- अस्मिता डे - महिलाओं का 48 kg
- श्रद्धा कडाबुल चोपड़े - महिलाओं का 52 kg
- यामिनी मौर्य - महिलाओं का 57 kg
- उन्नति शर्मा - महिलाओं का 63 kg
- इनुंगनबी तखेलंबम - महिलाओं का 70 kg
- इशरूप नारंग - महिलाओं का 78 kg
तुलिका मान - महिलाओं का 78+ kg
तैराकी
- श्रीहरि नटराज - पुरुषों का 50m बैकस्ट्रोक, 100m बैकस्ट्रोक, 100m फ्रीस्टाइल, 4x200m फ्रीस्टाइल रिले
- आर्यन नेहरा - पुरुषों का 400m फ्रीस्टाइल, 800m फ्रीस्टाइल, 1500m फ्रीस्टाइल, 4x200m फ्रीस्टाइल रिले
- साजन प्रकाश - पुरुषों का 50m बटरफ्लाई, 200m बटरफ्लाई, 200m फ्रीस्टाइल
- अनीश एस गौड़ा - पुरुषों का 200m फ्रीस्टाइल, 4x200m फ्रीस्टाइल रिले
- धक्षन शशिकुमार - पुरुषों का 400m फ्रीस्टाइल, 4x200m फ्रीस्टाइल रिले
तैराकी (पैरा)
- रवि वीरा वेंकट बुडिगिना - फ्रीस्टाइल 50 m S7
- अली इमाम - फ्रीस्टाइल 100 m S13
- सुयश नारायण जाधव - फ्रीस्टाइल 50 m S7
- चैतन्य विश्वास कुलकर्णी - फ्रीस्टाइल 200 m S14
- स्वातिक पाटिल - फ्रीस्टाइल 50 m S7
ट्रैक साइक्लिंग
- रोनाल्डो सिंह लैतोंजम - 1000m टाइम ट्रायल
- डेविड बेकहम एल्काटोहचूंगो - पुरुषों का एलीट कीरिन
- जेमश सिंह केइथेलक्रम - पुरुषों का एलीट कीरिन
- दिनेश कुमार - पुरुषों का एंड्योरेंस / पर्स्यूट फ़ॉर्मैट
- रोजित सिंह यांगलेम - पुरुषों का एंड्योरेंस / पर्स्यूट फ़ॉर्मैट
- सेखों हर्षवीर सिंह - पुरुषों का 4,000 मीटर टीम पर्स्यूट
ट्रैक साइक्लिंग (पैरा)
लीशा दास - महिलाओं की ट्रैक साइक्लिंग
वेटलिफ्टिंग
- ऋषिकंत सिंह - पुरुषों का 60 किग्रा
- एम राजा - पुरुषों का 65 किग्रा
- अजय बाबू - पुरुषों का 79 किग्रा
- दिलबाग सिंह - पुरुषों का 94 किग्रा
- लवप्रीत सिंह - पुरुषों का 110+ किग्रा
- मीराबाई चानू - महिलाओं का 48 किग्रा
- ज्ञानेश्वरी यादव - महिलाओं का 53 किग्रा
- बिंद्यारानी देवी - महिलाओं का 58 किग्रा
- हरजिंदर कौर - महिलाओं का 69 किग्रा
- संजना - महिलाओं का 77 किग्रा
- सेरम निरुपमा देवी - महिलाओं का 86 किग्रा
- मार्टिना देवी - महिलाओं का 86+ किग्रा
- आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक
- तपन मोहंती - पुरुषों की टीम ऑल-अराउंड
- तापेश्वरनाथ दास - पुरुषों की टीम ऑल-अराउंड
- स्वातिश केपी - पुरुषों की टीम ऑल-अराउंड
- सत्यजीत मंडल - पुरुषों की टीम ऑल-अराउंड
- प्रणति नायक - महिलाओं की टीम ऑल-अराउंड
- निशका अग्रवाल - महिलाओं की टीम ऑल-अराउंड
- एशिता रेवाले - महिलाओं की टीम ऑल-अराउंड
- प्रतिष्ठा सामंत - महिलाओं की टीम ऑल-अराउंड
3x3 बास्केटबॉल (पैरा)
- रीना रमेशचंद्र गुप्ता - महिलाओं का व्हीलचेयर
- इरेंगबम रितु चानू - महिलाओं का व्हीलचेयर
- जाधव मीनाक्षी हरीचंद्र - महिलाओं का व्हीलचेयर
- रायनवार लक्ष्मी रायप्पा - महिलाओं का व्हीलचेयर
भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?
भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports पर किया जाएगा और Sony LIV ऐप के जरिए ऑनलाइन स्ट्रीमिंग भी भारत में देखी जा सकेंगे.
कब, किस देश को मिली कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी:
- 1930 (हैमिल्टन, कनाडा)
- 1934 (लंदन, इंग्लैंड)
- 1938 (सिडनी, ऑस्ट्रेलिया)
- 1950 (ऑकलैंड, न्यूजीलैंड)
- 1954 (वैंकूवर, कनाडा)
- 1958 (कार्डिफ, वेल्स)
- 1962 (पर्थ, ऑस्ट्रेलिया)
- 1966 (किंग्सटन, जमैका)
- 1970 (एडिनबर्ग,स्कॉटलैंड)
- 1974 (क्राइस्टचर्च, न्यूजीलैंड)
- 1978 (एडमोंटन, कनाडा)
- 1982 (ब्रिस्बेन, ऑस्ट्रेलिया
- 1986 (एडिनबर्ग, स्कॉटलैंड)
- 1990 (ऑकलैंड, न्यूजीलैंड)
- 1994 (विक्टोरिया, कनाडा)
- 1998 (कुआलालंपुर, मलेशिया)
- 2002 (मैनचेस्टर, इंग्लैंड)
- 2006 (मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया)
- 2010 (नई दिल्ली, भारत)
- 2014 (ग्लासगो, स्कॉटलैंड)
- 2018 (गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया)
- 2022 (बर्मिंघम, इंग्लैंड)
- 2026 (ग्लासगो, स्कॉटलैंड)
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का का पूरा समय भारतीय समय के अनुसार
| तारीख | इवेंट | भारत के एथलिट के मैच टाइमिंग |
| 23 जुलाई (गुरुवार) | ओपनिंग सेरेमनी | रात 10:30 बजे IST से ओपनिंग सेरेमनी |
| 24 जुलाई (शुक्रवार) | तैराकी, बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक्स, 3×3 बास्केटबॉल, बॉल्स, पावरलिफ्टिंग | मीराबाई चानू महिलाओं के 48 किग्रा फ़ाइनल में. बॉक्सिंग के इवेंट |
| 25 जुलाई (शनिवार) | तैराकी, जिम्नास्टिक्स, बॉक्सिंग | महिलाओं की जिम्नास्टिक्स टीम का फ़ाइनल; तैराकी में मेडल के लिए रेस |
| 26 जुलाई (रविवार) | वेटलिफ्टिंग, जिम्नास्टिक्स, तैराकी, बॉक्सिंग | व्यक्तिगत ऑल-अराउंड जिम्नास्टिक्स फ़ाइनल; पुरुषों का 60kg और 65kg वेटलिफ्टिंग |
| 27 जुलाई (सोमवार) | एथलेटिक्स शुरू, वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग | ट्रैक और फ़ील्ड इवेंट्स शुरू; जिम्नास्टिक्स अपरेटस फ़ाइनल |
| 28 जुलाई (मंगलवार) | एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग क्वार्टर-फ़ाइनल | बॉक्सिंग में मेडल राउंड शुरू |
| 29 जुलाई (बुधवार) | एथलेटिक्स, तैराकी, लॉन बॉल्स | पुरुषों का शॉट पुट, रिले और मेडले तैराकी फ़ाइनल |
| 30 जुलाई (गुरुवार) | ट्रैक साइक्लिंग, एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, जूडो | पुरुषों का जैवलिन क्वालिफ़िकेशन; पुरुषों का ट्रिपल जंप फ़ाइनल |
| 31 जुलाई (शुक्रवार) | एथलेटिक्स, जूडो, ट्रैक साइक्लिंग | बॉक्सिंग सेमी-फ़ाइनल; मिक्स्ड 4x400m रिले |
| 1 अगस्त (शनिवार) | एथलेटिक्स, बॉक्सिंग फ़ाइनल, ट्रैक साइक्लिंग | पुरुषों का जैवलिन फ़ाइनल (नीरज चोपड़ा); बॉक्सिंग गोल्ड-मेडल मुकाबले |
| 2 अगस्त (रविवार) | एथलेटिक्स फ़ाइनल, नेटबॉल, क्लोजिंग सेरेमनी मेडल के लिए फ़ाइनल इवेंट्स | रात 10:30 बजे IST से क्लोजिंग सेरेमनी |
भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समय
ग्लासगो का समय इंडियन स्टैंडर्ड टाइम से 4 घंटे 30 मिनट पीछे है. रोजाना होने वाले मुकाबलों को मुख्य रूप से तीन सेशन में बांटा गया है.
- सुबह का सेशन: दोपहर 1:00 बजे से शाम 6:30 बजे (IST)
- शाम का सेशन: शाम 7:30 बजे से रात 12:30 बजे (IST)
- देर रात का मेडल सेशन: रात 12:30 बजे से सुबह 2:45 बजे (IST)
कॉमनवेल्थ गेम्स में किसके नाम सबसे ज्यादा पदक
बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 तक भारतीय दल ने कुल 564 पदक अपने नाम किए हैं. इसमें 203 स्वर्ण, 190 रजत और 171 कांस्य पदक हैं. भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सर्वाधिक 135 पदक निशानेबाजी में जीते हैं. इसमें 63 स्वर्ण, 44 रजत और 28 कांस्य पदक हैं.
ऑस्ट्रेलिया 1,001 स्वर्ण, 832 रजत और 763 कांस्य सहित कुल 2,596 पदकों के साथ पहले स्थान पर है. इंग्लैंड 773 स्वर्ण, 783 रजत और 766 पदकों के सहित कुल 2,322 पदकों के साथ दूसरे और कनाडा 510 स्वर्ण, 548 रजत और 589 कांस्य के साथ तीसरे स्थान पर है.
कॉमनवेल्थ गेम्स में 72 दल हिस्सा लेते हैं. इसमें 56 दल अलग-अलग राष्ट्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि 16 दल आश्रित क्षेत्र, अलग-अलग ब्रिटिश होम नेशंस (इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड) का प्रतिनिधित्व करते हैं. ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स ने हर संस्करण में भाग लिया है.
ये भी पढ़ें- Commonwealth Games 2026: क्रिकेट-हॉकी नहीं, इस बार सिर्फ 10 खेलों में होगा पदकों का मुकाबला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं