ग्लासगो में सोमवार को एक सफल दिन के बाद भारतीय दल की कोशिश मंगलवार को भी पदकों की संख्या बढ़ाने की होगी. आज भारत के पांच गोल्ड जीत सकता है और इतने ही मेडल भी कंफर्म हो सकते हैं. 28 जुलाई को भारत एथलेटिक्स, भारोत्तोलन, मुक्केबाजी और तैराकी में अपना अभियान जारी रखेगा. गुलवीर सिंह पुरुषों की 10,000m की फ़ाइनल रेस में दौड़ेंगे, जबकि पूजा सिंह शाम के सेशन में महिलाओं की हाई जंप फ़ाइनल में खेलेंगी.
बॉक्सिंग में, भारतीयों के लिए कई क्वार्टरफ़ाइनल मुकाबले हैं, जिसमें प्रीति पवार, प्रिया घनघस, कपिल पोखरिया और जदुमणि सिंह सभी आज शाम रिंग में उतरेंगे. अगर बॉक्सर ने सभी मैच जीते तो वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे और इसके साथ ही मेडल भी कंफर्म हो जाएंगे.
वेटलिफ़्टिंग में निरुपमा देवी सीरम और हरजिंदर कौर अपनी-अपनी वेट कैटेगरी के फ़ाइनल में खेलेंगी, जबकि स्विमिंग में श्रीहरि नटराज 100m बैकस्ट्रोक की हीट्स में - और शायद सेमीफ़ाइनल में भी - हिस्सा लेंगे.
28 जुलाई, सोमवार के लिए भारत का शेड्यूल यहां देखें:
दोपहर 3:26 PM: साजन प्रकाश पुरुषों की 50m बटरफ्लाई हीट्स में
शाम 4:30 PM: एथलेटिक्स - विशाल TK और राजेश रमेश पुरुषों की 400m हीट्स में
शाम 4:41 PM: स्विमिंग - श्रीहरि नटराज पुरुषों की 100m बैकस्ट्रोक हीट्स में
शाम 4:57 PM: पैरा स्विमिंग - कार्तिक बुदिगिना और अली इमाम पुरुषों की 50m फ्रीस्टाइल S13 हीट्स में
शाम 6:30 PM: वेटलिफ्टिंग - निरुपमा देवी सेराम महिलाओं के 63kg फाइनल (मेडल इवेंट) में
रात 10:20 PM: बाउल्स - भारत (दिनेश कुमार, नवनीत सिंह) बनाम कुक आइलैंड पुरुषों के पेयर्स सेक्शनल प्ले में।
रात 10:30 PM: बॉक्सिंग - प्रीति पवार बनाम निकोल क्लाइड (नॉर्दर्न आयरलैंड) महिलाओं के 54kg क्वार्टर-फ़ाइनल में
देर रात 11 PM: बॉक्सिंग - प्रिया घनघस बनाम नियाम मिशेल (स्कॉटलैंड) महिलाओं के 60kg क्वार्टर-फ़ाइनल में
देर रात 11 PM: वेटलिफ्टिंग - हरजिंदर कौर महिलाओं के 69kg फ़ाइनल (मेडल इवेंट) में
देर रात 11:30 PM: बॉक्सिंग - परवीन हुड्डा बनाम साशा हिक्की (इंग्लैंड) महिलाओं के 65kg क्वार्टर-फ़ाइनल में
देर रात11:35 PM: एथलेटिक्स - पूजा सिंह महिलाओं के हाई जंप फ़ाइनल (मेडल इवेंट) में
देर रात 11:37 PM: पैरा स्विमिंग - कार्तिक बुदिगिना और अली इमान पुरुषों के 50m फ़्रीस्टाइल S13 फ़ाइनल (मेडल इवेंट, अगर वे हीट्स से क्वालिफ़ाई करते हैं) में
देर रात 12:15 AM: बॉक्सिंग - जदुमणि सिंह बनाम म्वेंगो मवाले (ज़ाम्बिया) पुरुषों के 55kg क्वार्टर-फ़ाइनल
देर रात 12:50 AM: स्विमिंग - साजन प्रकाश पुरुषों के 50m बटरफ़्लाई सेमीफ़ाइनल में (अगर वह हीट्स से क्वालिफ़ाई करते हैं)
देर रात 12:55 AM: एथलेटिक्स - गुलवीर सिंह पुरुषों के 10,000m फ़ाइनल में (मेडल इवेंट)
देर रात 1:10 AM: बाउल्स - नयनमोनी सैकिया बनाम एमी विलियम्स (वेल्स) महिलाओं के सिंगल्स सेक्शनल प्ले में
देर रात 1:30 AM: बॉक्सिंग - कपिल पोखरिया बनाम रॉबर्ट मैकनल्टी (स्कॉटलैंड) पुरुषों के 90kg क्वार्टर-फ़ाइनल में
देर रात 1:33 AM: स्विमिंग - श्रीहरि नटराज पुरुषों के 100m बैकस्ट्रोक सेमीफ़ाइनल में (अगर वह हीट्स से क्वालिफ़ाई करते हैं)
यह भी पढ़ें: CWG 2026: हर लिफ्ट पर टूटे रिकॉर्ड, ऐसे वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता सिल्वर, भारत को दिलाया पांचवां मेडल
यह भी पढ़ें: CWG 2026: बिंदियारानी देवी ने जीता ब्रॉन्ज, वेटलिफ्टिंग में भारत को मिला पांचवां पदक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं