विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2022

Commonwealth Games 2022: कब, कहां और कैसे देखें, बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के बारे में जानिए सब कुछ

22वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन इंग्लैंड के बर्मिंघम में हो रहा है, जिसकी शुरुआत 28 जुलाई 2022 से होगी. ये प्रतियोगिता 11 दिनों तक चलेगी और 8 अगस्त को समाप्त होगी.

Commonwealth Games 2022: कब, कहां और कैसे देखें, बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के बारे में जानिए सब कुछ
Commonwealth Games की पूरी जानकारी

Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेलों 2022 का इंतजार अब कुछ दिनों का रह गया है. अगले कुछ दिनों के लिए इस मेगा इवेंट पर दुनिया भर के खेल प्रेमियों की नजरें होंगी. भारत भी 215 सदस्यीय दल (India at Commonwealth Games) के साथ इस बहु-खेल आयोजन में पदकों के प्रबल दावेदारों में होगा. नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra), पीवी सिंधु, हिमा दास और लक्ष्य सेन जैसे स्टार्स बर्मिंघम जाने वाली टीम इंडिया का हिस्सा हैं. जबकि टीम इवेंट में भारत की हॉकी टीमें (Indian Hockey Team) और महिला क्रिकेट टीम (Indian Women Team) पहली बार ऐसे किसी आयोजन का हिस्सा होगी. 

भारत इन खेलों में टॉप परफॉर्मर में रहता आया है और कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत से लेकर अब तक के मेडल टेबल में चौथे स्थान पर है. 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन इंग्लैंड के बर्मिंघम में हो रहा है, जिसकी शुरुआत 28 जुलाई 2022 से होगी. ये प्रतियोगिता 11 दिनों तक चलेगी और 8 अगस्त को समाप्त होगी.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के बारे में वो पूरी जानकारी जो आपको पता होनी चाहिए

कब से शुरू होंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022?

राष्ट्रमंडल खेलों 2022 की शुरुआत 28 जुलाई, गुरुवार से होगी.

कहां खेले जाएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022?

राष्ट्रमंडल खेलों 2022 का आयोजन यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में होगा.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 कैसे देख सकते हैं?

राष्ट्रमंडल खेलों 2022 को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क में लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा. जिसमें Sony TEN 1, Sony TEN 2, Sony TEN 3, Sony SIX, and Sony TEN 4 चैनल उपलब्ध होंगे. सभी बड़े इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप पर भी की जाएगी.

कौन-कौन भाग ले रहा है? 

कुल 72 देशों और टेरिटरी से लगभग 5000 एथलीट मेडल और स्पोर्ट्स इवेंट में हिस्सा लेंगे.

उद्घाटन समारोह का समय?

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का उद्घाटन समारोह 29 जुलाई (शुक्रवार) को भारतीय समयानुसार रात के 3 बजे शुरू होगा.

नए खेलों में कॉमनवेल्थ गेम्स में 24 सालों में पहली बार क्रिकेट की वापसी हो गई है. यहां पहला महिला टी20 टूर्नामेंट खेला जाएगा. इसके अलावा 3x3 बास्केटबॉल, 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल और पैरा टेबल टेनिस को भी जोड़ा गया है.

स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: