BJP congratulated Vinesh Phogat: विनेश फोगाट से देशवासियों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं. इसकी वजह वह गोल्ड मेडल से महज एक कदम की दुरी पर हैं. उनका अगला मुकाबला अमेरिकी महिला पहलवान सारा ऐन हिल्डब्रांड के साथ है. फाइनल मुकाबले से पूर्व देश में दुआओं का दौर चालु हो गया है. लोग लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं और फाइनल मुकाबले के लिए हिम्मत बंधा रहे हैं.
भारतीय जनता पार्टी ने भी देश की बेटी को बधाई दी है और गोल्ड मेडल के लिए जोश बढ़ाया है. बीजेपी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से विनेश फोगाट के साथ-साथ भारतीय हॉकी टीम की तस्वीर साझा की गई है. इस तस्वीर को साझा करते हुए पार्टी ने लिखा है, ''लहरा दो...''
लहरा दो... 🇮🇳 #ParisOlympics2024 #Cheer4Bharat pic.twitter.com/CCN0Ir7u5Y
— BJP (@BJP4India) August 7, 2024
फाइनल मुकाबले में अगर विनेश फोगाट अमेरिकी महिला पहलवान सारा ऐन हिल्डब्रांड को शिकस्त देने में कामयाब होती हैं तो वह ओलंपिक के इतिहास में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन जाएंगी.
विनेश और हिल्डब्रांड के बीच फाइनल मुकाबला 7-8 अगस्त की दरम्यानी रात को खेला जाएगा. दरअसल, फ्रांस में 7 अगस्त को करीब 9 बजे यह मुकाबला खेला जाएगा. वहीं भारतीय समयानुसार खेल प्रेमी इस मैच को बुधवार की रात 12.30 देख सकते हैं.
आपको बता दें कि अमेरिकी महिला पहलवान सारा ऐन हिल्डब्रांड टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर चुकी हैं. ऐसे में विनेश का आगामी मुकाबला आसान नहीं होने वाला है. सारा के नाम वर्ल्ड चैंपियनशिप में 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल भी अपने नाम करने का रिकॉर्ड है.
विनेश ने सेमी फाइनल में क्यूबा की महिला पहलवान युस्नेलिस गुजमैन को शिकस्त देते हुए फाइनल में प्रवेश किया है. इससे पहले उन्होंने अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में जापान की महिला पहलवान युई सुसाकी और यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को शिकस्त दी थी.
यह भी पढ़ें- जीत मिलते ही किसके सामने हाथ जोड़कर झूक गईं विनेश फोगाट? VIDEO हुआ वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं