टेबल टेनिस खिलाड़ी दीनदयालन विश्वा
खास बातें
- सड़क दुर्घटना में टेबल टेनिस खिलाड़ी की मौत
- मेघालय के री-भोई जिले में हुई यह दर्दनाक घटना
- तीन अन्य खिलाड़ी जख्मी
शिलांग: मेघालय (Meghalaya) के री-भोई जिले में रविवार को एक सड़क हादसे में टेबल टेनिस खिलाड़ी दीनदयालन विश्वा (D Vishwa) की मृत्यु हो गई और तमिलनाडु के तीन अन्य खिलाड़ी घायल हो गए. यह दुर्घटना तब हुई जब उनकी टैक्सी 12-पहिया ट्रक से टकरा गई. यह जानकारी पुलिस ने दी. तमिलनाडु राज्य के चार खिलाड़ी 83वीं सीनियर नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए एक पर्यटक टैक्सी में गुवाहाटी हवाई अड्डे से शिलांग जा रहे थे. पुलिस ने बताया कि शांगबांग्ला इलाके में दोपहर करीब डेढ़ बजे दूसरी ओर से आ रहे 12 पहिया ट्रक ने टैक्सी को टक्कर मार दी.